मुरसी - Latest News on मुरसी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मुरसी के 102 समर्थकों को 10 वर्ष कारावास की सजा

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 19:48

मिस्र की एक अदालत ने सत्ता से हटाए गए इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के 102 समर्थकों को 10 वर्ष कारावास और दो अन्य को सात वर्ष कारावास की सजा आज सुनायी। इन सभी को हत्या और दंगा करने के दोष में सजा सुनायी गयी है।

मुरसी के खिलाफ जासूसी मामले की सुनवाई 16 फरवरी से

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 21:41

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के खिलाफ हमास, हिजबुल्ला तथा दूसरे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर जासूसी करने के आरोप में आगामी 16 फरवरी से सुनवाई आरंभ होगी।

जनमत-संग्रह के लिए मिस्र के संविधान का मसौदा मंजूर

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 10:36

मिस्र के इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी को जुलाई में सत्ता से हटाए जाने के बाद सैन्य समर्थित अधिकारियों ने जिस ‘लोकतांत्रिक बदलाव’ का वादा किया था, उसके प्रथम चरण के तहत देश के नए संविधान के मसौदे को जनमत संग्रह के लिए स्वीकृत कर लिया गया है।

मिस्र: मुरसी समर्थक उनकी बहाली की मांग पर कायम

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 10:15

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों ने अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री विलियम बर्न्सत से बातचीत के बाद आज कहा है कि वह मुरसी की बहाली की मांग पर कायम रहेंगे।

सीरिया में शांति को पाक-मिस्र मिलकर करें काम: जरदारी

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 22:54

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने मिस्र के समकक्ष मोहम्मद मुरसी का आह्वान किया है कि सीरिया में रक्तपात खत्म करने और शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में वह इस्लामाबाद के साथ नजदीकी रूप से काम करें।

सीरिया संकट पर अहमदीनेजाद और मुरसी ने की चर्चा

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 22:32

ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने अपने मिस्र के दौरे पर आज सीरिया संकट पर चर्चा की और काहिरा के साथ रिश्तों को सुधारने के उपायों पर जोर दिया।

मिस्र के 3 शहरों में आपातकाल, 48 की मौत

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 22:15

मिस्र में हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी ने स्वेज नहर के इर्दगिर्द के दंगा प्रभावित तीन प्रांतों में एक महीने के लिए आपातकाल घोषित कर दिया है। कई स्थानों पर अब भी हिंसा जारी है। मरने वालों की संख्या 48 हो गई है और 700 से ज्यादा घायल हुए हैं।

मिस्र: मुरसी ने किया राष्ट्रीय एकता का आह्वान

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 09:11

मिस्र के राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी ने देश के लोगों को जनमत संग्रह के जरिए मिले नए संविधान की बधाई दी और विपक्ष से तनाव दूर करने के लिए उनसे राष्ट्रीय स्तर पर वार्ता करने की अपील की।

मिस्र संकट: सेना ने किया संवाद का आह्वान

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 12:33

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के विरोधी और समर्थक समूहों ने आज काहिरा में बड़ी रैलियां निकालीं। सेना ने मौजूदा संकट को खत्म करने के लिए बातचीत का आह्वान किया है।

मिस्र में भीड़ ने तोड़ा राष्ट्रपति भवन का सुरक्षा घेरा

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 09:02

मिस्र में हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी से विवादास्पद संविधान के लिए जनमत संग्रह कराने की अपनी जिद छोड़ने की मांग करते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने के दौरान सेना के अवरोधकों को तोड़ दिया।

मुरसी अड़े, मिस्र में प्रदर्शन के नए दौर की तैयारी

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 18:23

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी की ओर से अपने विवादित आदेश के मुद्दे पर समझौता का रूख नहीं अपनाने के कारण मिस्र एक बार फिर प्रदर्शनों के नए दौर से रू-ब-रू होता प्रतीत हो रहा है।

मिस्र में मुरसी के समर्थकों और विरोधियों में झड़प

Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 23:21

मिस्र के इस्लामवादी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के राष्ट्रपति निवास में लौटने के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य उनके समर्थन में और विपक्ष उनके विरोध में प्रदर्शन करने के लिए महल के बाहर जमा हुए जहां दोनों पक्षों में झड़प हो गई ।

मुरसी की घोषणा के बाद मिस्र में विरोध-प्रदर्शन

Last Updated: Friday, November 23, 2012, 23:31

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी की ओर से अपने पास व्यापक शक्तियां रखने की घोषणा के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इन विरोध प्रदर्शनों के बीच मुरसी ने समर्थकों को भरोसा दिलाया है कि देश ‘आजादी और लोकतंत्र’ के रास्ते पर चल रहा है।

मुरसी ने अपने पास रखीं व्यापक शक्तियां

Last Updated: Friday, November 23, 2012, 16:24

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने अपने पास व्यापक शक्तियां रखी हैं और उन्हें लोग ‘नया फराओ’ कहने लगे हैं। इसे बदलाव की बयार से मिले लाभ पर खतरा माना जा रहा है जो हुस्नी मुबारक के तानाशाही शासन के खात्मे से हासिल हुए थे।

सीरिया में बदलाव का वक्त आ गया है : मुरसी

Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 00:34

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने आज फिर सीरिया के शासक को सत्ता छोड़ने की अपनी बात दोहराई और अरब लीग की एक बैठक में कहा कि इस समस्या का समाधान अरब समुदाय की जिम्मेदारी है।

`मिस्र में सैन्य नेतृत्व में बदलाव का था अंदेशा`

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 09:56

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी द्वारा रक्षामंत्री हुसैन तांतावी को बर्खास्त किए जाने को मिस्र का आंतरिक मामला करार देते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसे मिस्र के सैन्य नेतृत्व में बदलाव का पूर्वानुमान था।

मुरसी ने सेना प्रमुख तंतावी को बर्खास्त किया

Last Updated: Monday, August 13, 2012, 08:52

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने अचानक उठाए गए कदम के तहत देश के शक्तिशाली सेना प्रमुख फील्ड मार्शल हुसैन तंतावी और सेना में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले जनरल को रविवार को बर्खास्त कर दिया।

मिस्र में संकट गहराया, शीर्ष कोर्ट अपने आदेश पर सख्त

Last Updated: Tuesday, July 10, 2012, 10:39

मिस्र की शीर्ष अदालत ने संसद बहाल करने संबंधी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के आदेश पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उसके सभी फैसले सरकारी संस्थानों के लिए बाध्यकारी हैं। एक दिन पहले ही नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने न्यायपालिका और सेना से टकराव मोल लेते हुए संसद को बहाल कर दिया था।

मुरसी ने मिस्र के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 21:04

मोहम्मद मुरसी ने शनिवार को मिस्र के पहले स्वतंत्र रूप से चयनित राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की। मुरसी के राष्ट्रपति बनने के साथ ही मुस्लिम ब्रदरहुड 84 वर्षों के संघर्ष के बाद सत्ता में लौट आया है।

मोहम्मद मुरसी मिस्र राष्ट्रपति चुनाव के बने विजेता

Last Updated: Sunday, June 24, 2012, 21:05

मुस्लिम ब्रदरहुड के उम्मीदवार मोहम्मद मुरसी ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में जीत दर्ज की है। उन्होंने हुस्नी मुबारक के शासनकाल में प्रधानमंत्री रहे अहमद शफीक को पराजित किया।