Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 10:24

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई/नई दिल्ली : मुंबई में गुरुवार को दूसरे दिन भी भारी का क्रम जारी है। बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उत्तर भारत में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
मॉनसून में अब तक काफी देर होने के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में खेती और बुवाई पर काफी असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, मॉनसून अब लखनऊ तक पहुंच गया है। दिल्ली में आज प्री मॉनसून वर्षा होने के आसार हैं।
मुंबई में बारिश की वजह से आज अंबरनाथ के बुआपाड़ा इलाके में एक घर के गिरने से आठ लोग जख्मी हो गए हैं। इसमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा भारी बारिश के चलते हुआ है।
शहर में देर रात से हो रही बारिश के चलते घर की नींव कमजोर पड़ गई, जिससे यह हादसा हुआ। बारिश के चलते आफिस आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियां हुई। वहीं, इसका असर रेल, हवाई एवं सड़क यातायात पर भी पड़ा है।
First Published: Thursday, July 5, 2012, 10:24