हिमाचल चुनाव - Latest News on हिमाचल चुनाव | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हिमाचल में कांग्रेस के सीएम का चुनाव आज, वीरभद्र रेस में आगे

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 00:06

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की शनिवार शाम बैठक होगी जिसमें नये नेता का चुनाव किया जायेगा।

हिमाचल चुनाव में महिलाओं का प्रदर्शन खराब

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 00:20

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया, लेकिन महज तीन महिला उम्मीदवार ही जीत पायी हैं जबकि पिछली विधानसभा में पांच महिला सदस्य थीं।

राहुल ने जहां प्रचार किया, वहां कांग्रेस जीती: तिवारी

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 00:17

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनीष तिवारी ने गुरुवरा को कहा कि हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और जहां-जहां महासचिव राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार किया वहां पार्टी को जीत हासिल हुई।

हिमाचल में कांग्रेस ने की वापसी, भाजपा को झटका

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 23:53

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरी बार कमल खिलाकर रिकार्ड बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदों को गुरुवार को उस समय तगड़ा झटका जब चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए और उसने 36 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। गुजरात में जीत का स्वाद चखने को तरस रही कांग्रेस के लिए हिमाचल की जीत राहत लेकर आई।

गुजरात-हिमाचल चुनावों में ताजा दलीय स्थिति

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 11:47

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की ताजा दलीय स्थिति इस प्रकार है।

सीएम पर फैसला सोनिया करेंगी: बीरेंद्र सिंह

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 10:23

कांग्रेस महासचिव बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बहुमत हासिल करने पर मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।

वीरभद्र सिंह की नजर मुख्यमंत्री पद पर

Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 19:49

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को होने वाली मतगणना से पहले जीत का विश्वास जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने उम्मीद जताई कि लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए ही मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

गुजरात और हिमाचल में मतगणना आज, शाम तक आएंगे परिणाम

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 00:12

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी और सर्वेक्षणों की मानें तो गुजरात में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेंगे, जबकि भाजपा शासित हिमाचल में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

सबसे बुजुर्ग मतदाता ने भी किया मतदान

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 16:48

हिमाचल प्रदेश के सबसे बुजुर्ग मतदाता श्याम सरन नेगी ने रविवार को अपनी पत्नी के साथ किन्नौर जिले के इस छोटे-से गांव में मतदान किया। नेगी सात दशकों के दौरान देश में लोकतंत्र के आकार लेने के गवाह रहे हैं। नेगी ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधि चुनने का मौका देने के लिए ईश्वर को धन्यवाद देता हूं। लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य से वह नाखुश दिखे।

घोटालों से देश की छवि धूमिल हुई: आडवाणी

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 08:11

संप्रग सरकार के शासन के दौरान घोटालों से देश की छवि दुनिया के सामने धूमिल हुई है। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने यह बात कही।

हिमाचल में खुद को दोहराएगा इतिहास?

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 17:33

हिमाचल प्रदेश की राजनीति का इतिहास दिलचस्प रहा है। वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा मिलने के बाद यहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बारी-बारी से सरकार बनती रही है। या यह कहें कि यहां कि जनता बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस को जनादेश आती आई है।

हिमाचल में आज राहुल गांधी की 2 जगह रैली

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 11:37

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए आज हिमाचल प्रदेश में दो जगहों पर रैली करेंगे। हिमाचल विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की ये पहली चुनावी सभा होगी।

बीजेपी ने सिर्फ वायदे किए, विकास नहीं: सोनिया

Last Updated: Tuesday, October 30, 2012, 16:34

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की मुहिम को तवज्जो न देते हुए सोनिया गांधी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

हिमाचल में बागियों के सहारे तृणमूल कांग्रेस

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 14:24

पश्चिम बंगाल में वामदलों को उखाड़ फेंकने और मणिपुर, अरूणाचलप्रदेश, असम एवं उत्तरप्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा एवं कांग्रेस के बागियों को टिकट देकर इन दो प्रमुख दलों की समस्याएं बढ़ा दी है।

बीजेपी ने वीरभद्र पर फिर निशाना साधा

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 16:34

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार वीरभद्र सिंह को मंगलवार को भाजपा ने ठगी, धन शोधन, रिश्वत लेने और आयकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर निशाना बनाया।

हिमाचल चुनाव: 28 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे

Last Updated: Monday, October 15, 2012, 22:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विद्रोही और मौजूदा विधायक राकेश पठानिया एवं मार्क्सावादी कम्युनिस्ट पार्टी :माकपा: के नेता तिकेंदर पंवार और और कुलदीप सिंह तंवर समेत 28 उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल किया।

पेड न्यूज को लेकर इम्तिहान की तरह होंगे हिमाचल चुनाव: निर्वाचन आयोग

Last Updated: Sunday, October 7, 2012, 09:39

निर्वाचन आयोग के महानिदेशक अक्षय राउत ने कहा कि आने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव ‘पेड न्यूज’ के खतरे को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को लागू किए जाने को लेकर इम्तिहान की तरह होंगे।

गुजरात, हिमाचल में चुनावों की रणभेरी, तारीखों का ऐलान आज

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 14:17

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज (3 अक्टूबर) को होगा।