अंतरिक्ष अभियान - Latest News on अंतरिक्ष अभियान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

चीन के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 14:35

तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का दल देश के इतिहास में सबसे लंबी अवधि 15 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद आज सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया।

चीन ने 5वां मानवयुक्त अंतरिक्ष यान किया प्रक्षेपित

Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 16:33

चीन ने आज अपना पांचवां मानवयुक्त अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया जिसमें एक महिला समेत तीन अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। यह अभियान 15 दिवसीय है और इस दौरान अंतरिक्ष यान एक अंतरिक्ष लैब से जुड़ेगा।

पीएसएलवी सी-20 आज होगा लॉन्च

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 12:29

भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान को परवान चढ़ाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

पीएसएलवी लॉन्च, अंतरिक्ष अभियान में इसरो ने लगाया शतक

Last Updated: Sunday, September 9, 2012, 12:40

भारत ने आज स्वदेशी पीएसएलवी-सी21 राकेट के प्रक्षेपण के साथ ही सौवें अंतरिक्ष मिशन का सफल कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। इस राकेट ने दो विदेशी उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित किया। ।

भारत के 100वें अंतरिक्ष अभियान की उल्टी गिनती शुरू

Last Updated: Saturday, September 8, 2012, 20:14

भारत के 100वें अंतरिक्ष अभियान की उल्टी गिनती 51 घंटे पहले शुरू हो गई। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से नौ सितम्बर को रॉकेट प्रक्षेपित किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार सुबह 6.51 बजे शुरू हो गई।

100वें अंतरिक्ष अभियान की उल्टी गिनती शुरू

Last Updated: Friday, September 7, 2012, 15:01

देश के 100वें अंतरिक्ष अभियान के लिए आज 51 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत इसरो का पीएसएलवी 9 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दो विदेशी उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष रवाना होगा।

प्रक्षेपण के तुरंत बाद गिरा रूसी उपग्रह

Last Updated: Friday, December 23, 2011, 17:11

रूस के अंतरिक्ष अभियान को उस समय बड़ा झटका लगा जब एक उपग्रह प्रक्षेपण के तुरंत बाद वापस धरती पर आ गिरा। खबरों के अनुसार उपग्रह सर्बिया में गिरा।