इंडिया ओपन सुपर सीरीज - Latest News on इंडिया ओपन सुपर सीरीज | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा: साइना

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 20:35

शीर्ष भारतीय खिलाड़ी और आठवीं वरीय साइना नेहवाल ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चीन की तीसरी वरीय यिहान वैंग के खिलाफ सीधे गेमों में हार के बाद कहा कि उन्होंने मैच के दौरान कई गलतियां की जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा।

साइना को नहीं मिला यिहान की पहेली का तोड़, इंडिया ओपन से बाहर

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 17:57

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और आठवीं वरीय भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल एक बार फिर चीन की पूर्व विश्व चैम्पियन यिहान वैंग की पहेली को सुलझाने में नाकाम रही और महिला एकल क्वार्टर फाइनल में सीधे गेमों में हार के साथ इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

इंडिया ओपन : कश्यप क्वार्टर फाइनल में, ज्वाला और अश्विनी हारे

Last Updated: Thursday, April 3, 2014, 17:34

भारत के अनुभवी खिलाड़ी पी. कश्यप ने आज यहां तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हमवतन आरएमवी गुरूसाईदत्त को हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इंडिया ओपन: साइना और कश्यप जीते, सिंधू बाहर

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 22:47

भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू को इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में आज यहां चीन की दूसरी वरीय शिजियान वैंग के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन पी. कश्यप पुरूष एकल में चीन के ही दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी झेंगमिंग वैंग को हराकर उलटफेर करने में सफल रहे।

सायना हारीं, सिंधु ने किया उलटफेर

Last Updated: Friday, April 27, 2012, 03:29

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल इंडिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।