उपद्रव - Latest News on उपद्रव | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मुजफ्फरनगर हिंसा: सेना ने संभाली कमान, अब तक 28 लोग मरे, दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 12:50

उत्‍तर प्रदेश के हिंसाग्रस्‍त मुजफ्फरनगर जिले को सेना के हवाले कर दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए सेना ने पूरी तरह कमान संभाल ली है। सेना ने रविवार को विभिन्‍न जगहों पर फ्लैग मार्च किया।

मधुबनी उपद्रव के बाद न्यायिक जांच के आदेश

Last Updated: Saturday, October 13, 2012, 12:37

बिहार के मधुबनी में शुक्रवार को पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत होने और कई सरकारी कार्यालयों के फूंके जाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।

ब्रहमेश्वर की शवयात्रा में उपद्रव: 20 का एल्बम जारी

Last Updated: Sunday, June 10, 2012, 21:36

प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना के संस्थापक ब्रहमेश्वर मुखिया की शव यात्रा के दौरान पटना में गत दो जून को उनके समर्थकों द्वारा कथित रूप से मचाए गए उत्पात के मामले में पुलिस ने आज एक उपद्रवी को गिरफ्तार करते हुए 20 अन्य संदिग्ध उपद्रवियों का फोटो एल्बम मीडिया में जारी किया है।

उपद्रवियों की पहचान का काम शुरू: डीजीपी

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 21:56

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभयानंद ने आज कहा कि ब्रहमेश्वर मुखिया की शव यात्रा के दौरान उपद्रव करने वालों की पहचान का काम शुरू कर दिया गया है।

बिहार: ब्रह्मेश्‍वर समर्थकों का हंगामा, तोड़फोड़ व आगजनी

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 21:46

रणवीर सेना प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया की आरा शहर से आ रही शवयात्रा में शामिल उपद्रवियों ने शनिवार को पटना में भी जमकर उत्पात, तोड़फोड़ और आगजनी तथा पुलिस के साथ झड़प की।

रणवीर सेना प्रमुख की हत्या, बिहार में हाई अलर्ट

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 00:44

बिहार के भोजपुर जिले में प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना के प्रमुख ब्रहमेश्वर सिंह की हत्या के बाद आरा शहर में हुए जबर्दस्त उपद्रव, तोड़फोड और आगजनी के बाद शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और पूरे राज्य में शुक्रवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।