खाद्य बिल - Latest News on खाद्य बिल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दुर्गा शक्ति मामले में सपा लेगी कांग्रेस से बदला, फूड बिल का नहीं करेगी समर्थन

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 11:20

आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को लेकर कांग्रेस और सपा में तकरार बढ़ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुर्गा शक्ति के निलंबन मामले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था। सपा को यह नागवार गुजरा है। सपा ने कहा है कि वह संसद में खाद्य सुरक्षा विधेयक का समर्थन नहीं करेगी।

सोनिया के पत्र पर भड़की सपा, खाद्य बिल को दिखा सकती है अंगूठा

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 17:48

आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पीएम मनमोहन सिंह को लिखी गई चिट्ठी समाजवादी पार्टी (सपा) को काफी नागवार गुजरी है। सपा संसद के मानसून सत्र में खाद्य सुरक्षा विधेयक के मौजूदा स्वरूप का समर्थन करने से इंकार कर सकती है। रविवार को रिपोर्टों में सपा के इस रुख का संकेत मिला।

खाद्य बिल पर चर्चा की जरूरत : एनसीपी

Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 15:25

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने गुरुवार को विवादित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक को संसद के विशेष सत्र में लाने के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस पर चर्चा की जरूरत है।

खाद्य बिल पर कानून मंत्रालय चाहता है उचित प्रणाली

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 14:55

खाद्य सुरक्षा विधेयक पर एक अध्यादेश लाये जाने की अटकलों के बीच कानून मंत्रालय ने आगाह किया है कि खाद्यान्न बांटने के लिए उचित प्रणाली बनाये बिना किसी कानून को लागू नहीं किया जाना चाहिए।