चीनी पोत - Latest News on चीनी पोत | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दक्षिण चीन सागर में चीनी पोतों की कार्रवाई चिंताजनक : अमेरिकी सीनेटर

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 17:09

प्रभावशाली अमेरिकी सीनेटरों के एक बहुदलीय समूह ने दक्षिण चीन सागर में चीनी पोतों की हाल की कार्रवाइयों को ‘अत्यंत चिंताजनक’ बताया है और अमेरिकी सांसदों से कहा है कि वे एशिया प्रशांत क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए समर्थन दोहराने के मकसद से सीनेट में प्रस्ताव पारित करें।

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:41

विवादित द्वीपसमूह के नजदीक जलक्षेत्र में दो चीनी पोत गुरुवार को घुस आए। हालिया समय में एशियाई शक्तियों के बीच इस तरह की घटनाओं के मुद्दे पर गतिरोध बढ़ा है।

विवादित जल क्षेत्र में लौटे चीनी जहाज, जापान ने की आपत्ति

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 17:51

चीन के चार जहाज रविवार को पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के क्षेत्रीय जल में प्रवेश कर गए। जापान तट रक्षक ने यह दावा किया है।

जापान के जलक्षेत्र में चीनी पोतों का प्रवेश

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 13:28

चार चीनी नौवहन निगरानी पोतों ने पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीपसमूह के आसपास जापान के भूभागीय जल क्षेत्र में शुक्रवार को फिर प्रवेश किया। जापानी तटरक्षक के अनुसार, आज 14वां दिन है जब चीनी पोतों ने द्वीपसमूह के पास लंगर डाला।

विवादित क्षेत्र में पहुंचे चीन के पोत: जापान

Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 15:39

बीजिंग के साथ समुद्री सीमा संबंधी विवाद के कारण उपजे तनाव के बीच जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि चीन के चार सरकारी पोत विवादित द्वीप के निकट के जलक्षेत्र में पहुंचे थे।

विवादित द्वीप के समुद्र में उतरे चीनी पोत

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 23:39

दो चीनी निगरानी पोत आज विवादित द्वीपों के समीप समुद्र में प्रवेश कर गए। इन द्वीपों पर जापान और चीन अपना-अपना दावा करते हैं। जापान ने किसी निजी पक्ष से इन द्वीपों को हासिल किया था।

चीनी पोत का कैप्टन हिरासत में

Last Updated: Thursday, December 29, 2011, 03:44

चीन के ध्वजवाहक पोत के कैप्टन को पूछताछ के लिए कांडला बंदरगाह पर रोका गया है। उस पर एक बंदरगाह अधिकारी को कथित रूप से पोत से नहीं उतरने देने के आरोप हैं।