बीजेपी कार्यकर्ता - Latest News on बीजेपी कार्यकर्ता | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सोमनाथ भारती पर हमले के लिए बीजेपी पर बरसे केजरीवाल

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 12:57

दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती पर हमले को लेकर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी की आलोचना की और उनके गुजरात मॉडल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या यह लोगों को ‘डराने’ के लिए है। उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है।

वाराणसी में सोमनाथ भारती पर हमला, आप ने बीजेपी पर मढ़ा दोष

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 10:45

आप नेता सोमनाथ भारती पर बुधवार शाम यहां अस्सी घाट पर कथित रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उस समय हमला किया जब वह एक टेलीविजन कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। आम आदमी पार्टी के संयोजक रामानंद राय के अनुसार भारती की कार का शीशा भी टूट गया और चालक पर कथित तौर पर हमला किया गया। इस हमले में भारती को मामूली चोटें आईं।

नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 08:52

प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपना ध्यान मतदान केंद्रों पर जीत के लक्ष्य पर केंद्रित करें क्योंकि पार्टी विश्व के इतिहास में एक ‘गौरवान्वित अध्याय’ जोड़ने जा रही है।

दिल्‍ली, लखनऊ में सड़कों पर भिड़े आप और बीजेपी के कार्यकर्ता; केजरीवाल ने मांगी माफी

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 23:38

गुजरात में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच दिल्ली एवं लखनऊ में भिड़ंत हुई। दिल्ली और लखनऊ में आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया तो गुजरात में केजरीवाल की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर घमासान: दिल्‍ली, लखनऊ में भिड़े आप और बीजेपी कार्यकर्ता; कई घायल

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 20:55

गुजरात में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में नई दिल्‍ली में बीजेपी मुख्यालय के समक्ष आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच घमासान हुआ।

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जमकर भांजीं लाठियां

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 20:54

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास का घेराव करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भाजीं। भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

भोपाल में BJP की महारैली, मोदी ने आडवाणी से लिया आर्शीवाद

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 14:18

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को बीजेपी की कार्यकर्ता महाकुंभ रैली शुरू हो गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भोपाल के जंबूरी मैदान में यह महारैली हो रही है। इस कार्यकर्ता महाकुंभ में मंच पर बीजेपी के दो दिग्गज एक साथ नजर आए।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एंटनी के आवास पर किया प्रदर्शन

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 21:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम रक्षा मंत्री एके एंटनी के सरकारी आवास की ओर जाने का प्रयास किया। भाजयुमो कार्यकर्ता जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पांच भारतीय जवानों की हत्या पर विरोध जता रहे थे।

भारत बंद : यूपी में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Last Updated: Thursday, September 20, 2012, 09:20

केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, डीजल की कीमतों में वृद्धि और रसोई गैस की राशनिंग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुरुवार को आयोजित देशव्यापी बंद का उत्तर प्रदेश में सुबह से ही असर दिखायी दे रहा है।