Last Updated: Monday, February 24, 2014, 00:37
मंगल ग्रह पर स्थापित किया गया नासा का `मार्स रोवर क्युरोसिटी` अब पीछे की तरफ गति कर रहा है। ऐसा वह अपने पहियों की सुरक्षा के लिए कर रहा है। नासा ने कहा कि रोवर को उल्टी दिशा में 100.3 मीटर पीछे लाया गया है। तीन महीनों में पहली बार रोवर ने तेज गति से एक ही दिन में इतनी दूरी तय की है।