Ministers - Latest News on Ministers | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

बिहार : मांझी मंत्रिमंडल में 14 नए मंत्री शामिल

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 21:11

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 12 दिनों पुरानी अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 09:25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) अपनी मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कुशल प्रशासन और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा।

55 पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने का नोटिस

Last Updated: Saturday, May 31, 2014, 08:56

शहरी विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को करीब 55 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को 26 जून तक अपने सरकारी बंगलों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किए ताकि नए मंत्री उनमें रहने के लिए आ सकें।

मोदी के वित्त मंत्री ने शुरू किया काम, महंगाई बड़ी चुनौती

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 22:09

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में वित्त मंत्रालय का कार्यभार अरूण जेटली को सौंपे जाने के साथ ही आर्थिक मंत्रियों की टीम ने महंगाई पर काबू पाने, अर्थव्यवस्था में निवेशकों का विश्वास लौटाने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने का चुनौतीपूर्ण कार्य आज शुरू कर दिया।

MODI`S CABINET: मंत्रियों की सूची और उनके विभाग

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 16:50

देश के 15वें प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक ऐलान मंगलवार सुबह कर दिया गया। गौर हो कि मोदी मंत्रिमंडल में राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी, एम वेंकैया नायडू, शिवसेना के अनंत गीते समेत 45 मंत्री शामिल किए गए हैं। मोदी ने सरकार का पुनर्गठन इस तरह से किया है जिसमें एक-एक कैबिनेट मंत्री अब कई विभागों की कमान संभालेंगे।

उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने बर्खास्त किए 2 मंत्री

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 22:37

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी सरकार के दो मंत्रियों-आनंद सिंह और मनोज कुमार पारस को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया। राज्य सरकार की तरफ से रविवार रात यह जानकारी दी गई।

समलैंगिकता को लेकर कुछ केंद्रीय मंत्रियों के बयानों से सुप्रीम कोर्ट नाराज

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 12:49

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता पर अपने फैसले के खिलाफ कुछ केंद्रीय मंत्रियों के बयानों पर निराशा जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि समलैंगिकता पर दिए गए कुछ बयान सुखद और सराहनीय नहीं हैं।

मेट्रो से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जाएंगे अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 12:47

शनिवार यानी 28 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सभी मंत्री मेट्रो से जाएंगे।

2014 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी ने शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 13:13

हालिया विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद पहली बड़ी चुनावी कसरत के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शीर्ष नेताओं और कांग्रेस शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ रणनीतिक बैठक की जिसमें पार्टी को पूरे दमखम के साथ चुनावी समर के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया।

हदें पार कर रही हैं कांग्रेस नीत संप्रग सरकार : भाजपा

Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 17:42

भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके मंत्रियों पर सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को अपने हाल में दिए बयानों से हतोत्साहित करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार अपनी हदें पार कर रही है।

मुस्लिम युवाओं को गलत तरीके से हिरासत में न रखें: शिंदे

Last Updated: Monday, September 30, 2013, 15:28

गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज सभी मुख्यमंत्रियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोई भी बेकसूर मुस्लिम युवा आतंक के नाम पर गलत तरीके से हिरासत में न लिया जाए।

PM से मिले आंध्र के मंत्री-सांसद, किया तेलंगाना का विरोध

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 15:30

कांग्रेस और संप्रग सरकार के पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की दिशा में बढ़ने के बीच आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र के मंत्रियों और सांसदों ने यहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर आंध्र प्रदेश के किसी तरह के विभाजन का विरोध किया।

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सली हमला, एक बड़ी हार: मनमोहन सिंह

Last Updated: Wednesday, June 5, 2013, 17:46

आंतरिक सुरक्षा के मसले पर राष्‍ट्रीय राजधानी में बुधवार को केंद्र और मुख्‍यमंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में नक्‍सली हमले बर्दाश्‍त नहीं किए जाएंगे।

सिद्धारमैया ने मंत्रियों को सौंपे विभाग

Last Updated: Monday, May 20, 2013, 10:03

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार देर शाम अपने मंत्रिमंडल के 28 मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे और वित्त, ऊर्जा, उद्योग एवं प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे।

स्पेक्ट्रम की अगली नीलामी के लिये आधार मूल्य 30 फीसदी घटा

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 22:19

दूरसंचार क्षेत्र पर गठित मंत्रिसमूह ने चार सर्किलों में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम के लिए आधार मूल्य 30 प्रतिशत तक घटा दिया। इससे सरकारी खजाने में 6,200 करोड़ रुपये आ सकते हैं।

स्पेक्ट्रम रिफार्मिंग पर EGoM आज लेगी अंतिम फैसला

Last Updated: Thursday, October 18, 2012, 11:01

टेलीकॉम कमीशन ने 900 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए 100 फीसदी स्पेक्ट्रम रिफार्मिंग के पक्ष में फैसला सुनाया है।