Saifai Mahotsav - Latest News on Saifai Mahotsav | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

`सैफई महोत्सव` के बचाव में उतरे अखिलेश, मीडिया पर हुए आगबबूला

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 10:58

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को `सैफई महोत्सव` का बचाव किया। मीडिया में इस बात की आलोचना हो रही है कि मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित राहत शिविरों में कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं जबकि अखिलेश सरकार बॉलीवुड कलाकारों को सैफई में बुलाकर मनोरंजन कर रही है और समारोह पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।

सैफई महोत्‍सव विवाद: सलमान खान के बचाव में उतरे शाहरूख

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 15:05

उत्‍तर प्रदेश के सैफई महोत्‍सव में गुरुवार को अभिनेता सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ओर से कार्यक्रम पेश किए जाने पर आलोचनओं की झड़ी लगने के बाद अभिनेता शाहरूख खान बचाव में उतरे हैं। वहीं, तमाम तरह की आलोचनाओं से घिरे बॉलीवुड स्टार सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने उत्तर प्रदेश सरकार के सैफई गांव में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में भाग लेने को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि वह चैरिटी के लिए था।

सैफई कार्यक्रम पर सलमान की सफाई, कहा- जरूरतमंदों की मदद करना मेरा मकसद

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 22:00

तमाम तरह की आलोचनाओं से घिरे बॉलीवुड स्टार सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के सैफई गांव में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में भाग लेने को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि वह चैरिटी के लिए था।

दंगा पीड़ितों की अनदेखी और आलोचनओें के बावजूद फिल्‍मी सितारों की चकाचौंध से सराबोर रहा सैफई

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 11:05

कड़ाके की ठंड में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सैफई महोत्सव मनाए जाने को लेकर तीखी आलोचनाओं के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का पैतृक गांव सैफई बुधवार को शाम बॉलीवुड के फिल्मी सितारों की चकाचौंध से सराबोर रहा।

सैफई महोत्सव के LIVE प्रसारण पर रोक

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 17:56

यूपी में सैफई महोत्सव को लेकर लगातार आलोचना का शिकार हो रही यूपी सरकार ने सैफई के लाइव कवरेज पर रोक लगा दी है।

दंगों के दंश और गरीबों को यूपी सरकार ने भुलाया, सैफई महोत्‍सव में सलमान खान व माधुरी पेश करेंगे कार्यक्रम

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 14:33

उत्‍तर प्रदेश में इस समय हजारों लोग जहां कड़ाके की ठंड के चलते बेहाल हैं और उन्‍हें बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर उत्‍तर प्रदेश सरकार सैफई में पार्टी एवं नाच-गाने में व्‍यस्‍त है। गौर हो कि सैफई समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का पैतृक गांव है।

सैफई महोत्सव की रंगारंग शुरुआत

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 22:47

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में हर वर्ष होने वाला ‘रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव’ आज एक भव्य समारोह के साथ शुरू हुआ।