मछुआरा केस - Latest News on मछुआरा केस | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सुप्रीम कोर्ट में इतालवी मरीन मामले में सुनवाई टली

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 18:45

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से कहा कि भारत के दो मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के दो मरीन के खिलाफ समुद्री लुटेरे निरोधक कानून लगाए जाने के मामले के बारे में स्थिति स्पष्ट की जाए। इन मछुआरों की 2012 में केरल के तट से दूर गहरे समुद्र में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

क्रिसमस पर घर लौटना चाहते इतालवी मरीन

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 15:05

दो भारतीय मछुआरों की फरवरी में हत्या के सिलसिले में यहां जमानत पर रह रहे दो इतालवी मरीन क्रिसमस पर स्वदेश लौटना चाहते हैं। उन्होंने एक याचिका दायर कर कहा है कि वे क्रिसमस पर अपने घर लौटना चाहते हैं।

मछुआरा केस में अमेरिका का निष्पक्ष जांच का भरोसा

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 20:01

अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात के तट के नजदीक फारस की खाड़ी में अमेरिकी नौ सेना की ओर से हुई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत पर खेद जताते हुए भारत को घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

मछुआरा केस: भारत के सामने झुका इटली

Last Updated: Wednesday, March 7, 2012, 13:02

विशेषज्ञ इसे इटली सरकार की पहली बड़ी विदेशी राजनयिक विफलता करार दे रहे हैं जहां दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो इतालवी मरीन का भविष्य एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहे भारत के साथ उसके राजनयिक संकट के गहरा सकता है।

मछुआरा केस: हथियारों की संयुक्त जांच नहीं

Last Updated: Wednesday, February 29, 2012, 14:29

केरल की एक अदालत ने इटली के मालवाहक जहाज एनरिका लेक्जी से जब्त हथियारों की संयुक्त फॉरेंसिक जांच के लिए इटली सरकार की याचिका बुधवार को खारिज कर दी। इन हथियारों का इस्तेमाल कथित रूप से दो भारतीय मछुआरों की हत्या में किया गया।

मछुआरा केस: हथियारों की होगी जांच

Last Updated: Friday, February 24, 2012, 08:55

वाणिज्यिक पोत ‘एनरिका लेक्सी’ से जिन हथियारों से गोली चलाई गई थी, उनकी ‘बैलिस्टिक जांच’ इतालवी विशेषज्ञों की गैर मौजूदगी में किए जाने की संभावनाओं के बारे में पुलिस यहां इटली के अधिकारियों से बातचीत कर रही है। इस गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरों की मौत हो गई थी।