राजग गठबंधन - Latest News on राजग गठबंधन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

बिहार में अक्टूबर-नवंबर तक हो सकते हैं विधानसभा चुनाव: पासवान

Last Updated: Saturday, May 17, 2014, 22:45

लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान की नजरें अब बिहार विधानसभा चुनावों पर टिक गई हैं। लोकसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत और मोदी लहर पर सवार पासवान ने रविवार को कहा बिहार में अक्टूबर-नवंबर तक चुनाव हो सकते हैं।

राजग में राकांपा के लिए कोई जगह नहीं : शिवसेना

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 19:15

शिवसेना ने आज कहा कि शरद पवार का राजग में स्वागत नहीं होगा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि केंद्र या महाराष्ट्र में भाजपा नीत गठबंधन में राकांपा के लिए कोई स्थान नहीं है।

राजग में शामिल होने के लिए येदियुरप्पा ने की औपचारिक पहल

Last Updated: Saturday, October 19, 2013, 16:52

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केजेपी अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने राजग में शामिल होने के लिए शुरूआती औपचारिक कदम उठाते हुए आज भाजपा नीत गठबंधन से कहा कि वह उनकी पार्टी को सहयोगी बनाने पर विचार करे।

भाजपा ने जदयू पर लगाया विश्वासघात का आरोप

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 20:41

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 17 साल का पुराना गठबंधन तोड़े जाने पर बिहार में भाजपा के नेता एवं उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने रविवार को कहा कि पार्टी पर सांप्रदायिकता का आरोप झूठा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

एनडीए मजूबत है, आगे भी जारी रहेगा गठबंधन: नीतीश

Last Updated: Saturday, April 27, 2013, 00:20

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को यहां कहा कि राजग गठबंधन मजबूत है और यह ठीक ढंग से काम कर रहा है। बिहार विधान परिषद के लिए नामांकन के बाद संवाददाताओं से नीतीश ने कहा कि राजग गठबंधन मजबूत है। यह ठीक ढंग से काम कर रहा है और हमलोग भविष्य में भी इसे जारी रखेंगे।