मनमोहन ने भाजपा पर लगाया ‘कुशासन’ का आरोप
Zeenews logo
English   
Friday, July 11, 2025 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us
 

मनमोहन ने भाजपा पर लगाया ‘कुशासन’ का आरोप

 
Monday, April 29, 2013, 21:03
Comments 2  
 
मनमोहन ने भाजपा पर लगाया ‘कुशासन’ का आरोप बेंगलूर/हुबली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कर्नाटक में भाजपा सरकार पर सोमवार को चारों ओर से निशाना साधते हुए उस पर ‘कुशासन’ और ‘भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया और कहा कि उसके शासन में अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सिंह ने पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हुबली और बेंगलूर के बाहरी इलाकों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गत पांच वषरें में कर्नाटक अन्य राज्यों से ‘पीछे’ हो रहा है क्योंकि ‘अच्छा शासन’ और ‘सक्रिय नेतृत्व’ गायब है।

उन्होंने कहा कि सात वर्ष पहले जब कांग्रेस शासन में थी कर्नाटक विकास और प्रगतिशील नीतियों का एक मॉडल था और ‘प्रतिदिन हमें सफलता की कहानी सुनने को मिलती थी।’ उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा शासन के गत पांच वर्षों के दौरान चीजें पूरी तरह से बदल गई और यह बदलाव खराब होने के संदर्भ में हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘वर्तमान समय में कर्नाटक खराब शासन, विकास कार्यों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के लिए खबरों में है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास की गति बहुत धीमी हुई है, राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली और पेयजल की कमी है तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं है।

सिंह ने कहा, ‘गत पांच वर्षों के दौरान भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदले हैं तथा कई मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद छोड़ना पड़ा है। कई उच्च पदों पर आसीन भी भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जांच का सामना कर रहे हैं।’

प्रधानमंत्री ने रायचूर, गुलबर्गा, बेल्लारी तथा बीदर जिलों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘मुझे विशेष रूप से इस तथ्य से दुख है कि जहां तक विकास कार्यों का सवाल है अल्पसंख्यक आबादी वाले इलाकों को पूरी तरह से नजरंदाज किया गया है।’

उन्होंने कांग्रेस प्रचार अभियान को गति प्रदान करने के लिए गत सप्ताह राहुल गांधी और सोनिया गांधी के प्रचार अभियान के बाद अपने दिन भर के प्रचार अभियान के दौरान भाजपा शासन में ‘सामाजिक सद्भाव के क्षरण’ और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच ‘असुरक्षा की भावना’ की भी बात की।

सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा पैदा की गई वर्तमान स्थिति को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने वादा किया कि यदि कांग्रेस शासन में आयी तो लोगों को साफ सुथरी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मुहैया करायी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा,‘हम व्यापार और कृषि पर (सुधार) ध्यान देंगे, आधाभूत ढांचे के विकास, सिंचाई, बिजली और सड़क परियोजनाओं की गति बढ़ाएंगे। हम कर्नाटक को देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों में से एक बना देंगे।’
उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही कर्नाटक को प्रगति के मार्ग पर ले जा सकती है और लोगों के कल्याण के लिए काम कर सकती है।

उन्होंने बेंगलूर में आधारभूत ढांचे में सुधार पर ‘‘कम ध्यान’’ देने के लिए भी भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि कई उद्योगों को कर्नाटक में समस्याओं के चलते हैदराबाद और पुणे स्थानांतरित किया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस यदि सत्ता में आयी तो वह विश्व श्रेणी के शहर बेंगलूर में विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचा बनाने के लिए ‘शीर्ष प्राथमिकता’ देगी। उन्होंने कहा कि सरकार बेंगलूर-चेन्नई उद्योग कॉरिडोर बनाने के लिए कार्य कर रही है जिससे नौकरी के अवसर पैदा होंगे और दोनों शहर विश्व बाजार से जुड़ेंगे। (एजेंसी)


First Published: Monday, April 29, 2013, 21:03

टिप्पणी

abhishek kumar - delhi
joke of the world
जवाब

toofan - Pratapgarh
बहुत खूभ। अगर सुशासन देखना है तो दिल्ली आओ और देखो अगर नजर भी आज जाए तो कहना।
जवाब

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
 


वीडियो

'कर्नाटक मे राहुल ने जिताया'

   
कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

कांग्रेस का हुआ कर्नाटक

 
'कर्नाटक में सरकार हमारी'

'कर्नाटक में सरकार हमारी'

अन्‍य वीडियो »

पसंदीदा सीएम

a a a
येदियुरप्‍पा जगदीश शेट्टार सिद्धरमैया
 
        

पोल

क्‍या येदियुरप्‍पा की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा?
 
       हां
       नहीं
       कह नहीं सकते
 
        

तस्‍वीरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2013
कर्नाटक में एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता।