मनमोहन सिहं - Latest News on मनमोहन सिहं | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

छत्तीसगढ़ : सोनिया, मनमोहन, राहुल स्टार प्रचारक

Last Updated: Sunday, March 23, 2014, 00:44

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार करने में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

घरेलू कारणों के चलते पीएम चोगम में शामिल नहीं हुए: खुर्शीद

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 17:42

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ लंबित मुद्दों से जुड़ी भावनाओं और पांच राज्यों में चुनाव जैसी घरेलू विवशताओं के कारण प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की शिखर बैठक (चोगम) से दूर रहने का फैसला किया।

रेल मंत्री बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार का इस्तीफा

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 21:20

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार दोनों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। रेल मंत्री बंसल प्रधानमंत्री आवास जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। बंसल के इस्तीफे के बाद कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने भी अपना इस्तीफा मनमोहन सिंह को सौंप दिया।

मनमोहन ने भाजपा पर लगाया ‘कुशासन’ का आरोप

Last Updated: Monday, April 29, 2013, 21:03

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कर्नाटक में भाजपा सरकार पर सोमवार को चारों ओर से निशाना साधते हुए उस पर ‘कुशासन’ और ‘भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया और कहा कि उसके शासन में अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

FTA को अंतिम रूप देने पर भारत-जर्मनी सहमत

Last Updated: Friday, April 12, 2013, 18:20

भारत और जर्मनी ने कई अनसुलझे मुद्दों के बावजूद बहुप्रतीक्षित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को इसी साल अंतिम रूप देने पर सहमति जताई है। दूसरी ओर भाजपा ने इसे ‘बहुत विवादास्पद’ कदम करार देते हुए देश के महत्वपूर्ण हितों से जुड़े समझौतों पर संसद का अनुमोदन अनिवार्य करने की मांग की है।

इटली के समक्ष उठाएंगे मरीन मुद्दा : मनमोहन

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 17:31

इटली द्वारा अपने दो मरीनों (नौसैनिक) को भारत भेजने से इंकार किए जाने पर संसद में हुए हंगामे के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि यह मामला इटली के साथ उठाया जाएगा ताकि आरोपी सैनिकों को दो भारतीय मछुआरों की कथित हत्या करने के लिए मुकदमे का सामना करने के उद्देश्य से भारत लाया जा सके।