यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया में कराया गया जनमत संग्रह

यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया में कराया गया जनमत संग्रह

यूक्रेन में जारी संकट के बीच क्रीमिया में कराया गया जनमत संग्रहसिम्फेरोपोल (यूक्रेन) : यूक्रेन में शीतयुद्ध जैसे सुरक्षा संकट के बीच क्रीमिया में लोगों ने यूक्रेन से अलग होने के लिए एक जनमत संग्रह में हिस्सा लिया। यूक्रेन की नयी सरकार और रूस के अलावा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकतर हिस्से ने संभावित तौर पर अलगाव के पक्ष में जाने वाले जनमत संग्रह को मान्यता ना देने की बात कही है।

जनमत संग्रह में करीब 15 लाख लोगों से मतदान करने का आह्वान किया गया है। यूक्रेन में काला सागर के पास स्थित हीरे के आकार वाले क्रीमिया प्रायद्वीप की अधिकतर आबादी रूसी मूल की है। पिछले एक महीने से रूसी बलों ने यहां कब्जा कर रखा है। क्षेत्रीय राजधानी सिम्फेरोपोल, सेवास्तोपोल और बाखचेसराय नौसेना शिविरों में मतदाताओं को अपने मत का इस्तेमाल करते देखा गया।

बाखचेसराय में मत देने के बाद 71 वर्षीय इवान कोंस्तातिनोविक ने जीत की मुद्रा में हाथ उठाते हुए कहा, हमने इस पल के लिए सालों इंतजार किया। उन्होंने कहा, हर कोई रूस के लिए मत डालेगा। मतदाता रूस का हिस्सा बनने या अधिक स्वायत्ता हासिल करने का विकल्प चुन सकते हैं लेकिन यूक्रेन में रहते हुए यथास्थिति बरकरार रखने का कोई विकल्प नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 16, 2014, 14:49

comments powered by Disqus