क्रीमियाई मिलीशिया ने नौसेना के ठिकानों पर धावा बोला, नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार किया

क्रीमियाई मिलीशिया ने नौसेना के ठिकानों पर धावा बोला, नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार किया

सेवास्तोपोल (यूक्रेन) : पश्चिमी देशों की सख्त चेतावनी के बावजूद क्रीमिया पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के रूस के प्रयास के बीच आज मॉस्को समर्थक समर्थक बलों ने क्रीमियाई नौसेना के दो अड्डों पर कब्जा कर लिया तथा यूक्रेन के नौसेना प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया। क्रीमिया स्थित यूक्रेनी नौसेना मुख्यालय से कई यूक्रेनी सैनिक बाहर निकलते देखे गए। इनमें से एक की आंखों से आंसू छलक रहे थे।

यूक्रेन ने कहा कि वह अपने रक्षा मंत्री को क्रीमिया भेजेगा, लेकिन क्रीमिया क्षेत्र के नेता ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि यूक्रेनी रक्षा मंत्री को क्रीमियाई सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यूक्रेन और क्रीमिया के संकट ने शीत युद्ध के बाद के सबसे बड़े गतिरोध को जन्म दे दिया है। पश्चिमी देश और रूस आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने बताया, हमें अस्थायी तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। मैं यहां पैदा हुआ है और यही पला-बढ़ा तथा 20 वषरें से अपनी सेवा दे रहा हूं। मैं कहां जा रहा हूं? क्रीमिया को अपने क्षेत्र में मिलाए जाने के बाद आज वहां रूस समर्थक प्रदर्शनकारी भी यूक्रेन के नौसेना मुख्यालय में घुस आए।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने वैश्विक नाराजगी और पश्चिम देशों के प्रतिबंधों को कल नजरअंदाज करते हुए यूक्रेन के प्रायद्वीप क्रीमिया के रूस में विलय संबंधी संधि पर हस्ताक्षर किए थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद रूस की सीमा के विस्तार की इस तरह की यह पहली घटना है।

कल अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी थी कि यदि रूस अपने रास्ते पर आगे बढ़ता रहता है तो उसका राजनीतिक और आर्थिक पृथक्य बढ़ेगा ही और अमेरिका एवं यूरोपीय संघ से उस पर और प्रतिबंध लगेंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 19, 2014, 23:34

comments powered by Disqus