यूक्रेन मुद्दे पर रूस पश्चिम के साथ वार्ता करने के लिए तैयार

यूक्रेन मुद्दे पर रूस पश्चिम के साथ वार्ता करने के लिए तैयार

यूक्रेन मुद्दे पर रूस पश्चिम के साथ वार्ता करने के लिए तैयारमास्को : रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के संकट पर रूस अन्य देशों के साथ ईमानदार और बराबरी के स्तर वाली वार्ता करने के लिए तैयार है। लावरोव ने मास्को में अपने ताजिक समकक्ष (तजाकिस्तान के विदेश मंत्री) के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट रूप से पश्चिमी देशों की ओर इशारा करते हुए कहा, हम यूक्रेन के सभी लोगों को इस संकट से निकालने के लिए विदेशी साझेदारों के साथ एक ईमानदार, बराबरी के स्तर वाली और वस्तुनिष्ठ वार्ता के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, हम इस सहमति पर वार्ता जारी रखने के लिए तैयार हैं कि इस वार्ता को ईमानदार और साझेदारी जैसा होना चाहिए जिसमें हमें इस संकट के एक पक्ष के रूप में चित्रित करने की कोशिश नहीं की जाए। लावरोव ने कहा कि इस संकट को हमने (रूस ने) नहीं पैदा किया है। यह हमारी पुरानी चेतावानियों के बावजूद पैदा हुआ है।

हाल के दिनों में मास्को और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ा है क्योंकि मास्को समर्थित बलों ने यूक्रेन के काला सागर प्रायद्वीप क्रीमिया पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है, जिसने बाद में रूस का हिस्सा बनने के लिए जनमत संग्रह कराने की योजना की घोषणा की है। लावरोव ने कहा कि यूक्रेन की तथाकथित अस्थायी सरकार स्वतंत्र नहीं है और यह दुर्भाग्य से कट्टरपंथी राष्ट्रवादियों पर निर्भर है जिन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 8, 2014, 18:41

comments powered by Disqus