विजय दिवस मनाने क्रीमिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन

विजय दिवस मनाने क्रीमिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिन

विजय दिवस मनाने क्रीमिया पहुंचे व्लादिमीर पुतिनमास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को क्रीमिया के सेवास्तोपोल शहर पहुंचे जहां वे दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी पर मास्को की सेना की जीत की 69वीं वर्षगांठ के मौके पर समारोह में हिस्सा लेंगे। विजय दिवस परेड और आधुनिक सैन्य साजो-सामान का प्रदर्शन देखने के लिए सेवास्तोपोल में हजारों लोग नाखिमोव चौक पर जमा हुए। सैन्य उपकरणों की 60 से अधिक इकाइयां सिटी सेंटर की तरफ कूच कर चुकी हैं। इन इकाइयों में टाइगर बख्तरबंद गाड़ियां, बीटीआर-80 बख्तर बंद सैनिक वाहन, गार्ड साल्वो फायर लांचर, रापिरा 100 एमएम आर्टिलरी गन एवं 152 एमएम गिआस्टिन गन शामिल हैं।

क्रीमिया की संसद ने 17 मार्च को यूक्रेन से खुद को स्वतंत्र घोषित कर लिया और रूसी संघ में शामिल किए जाने की मांग की। रूस एवं क्रीमिया ने 18 मार्च को क्रीमिया एवं सेवास्तोपोल गणराज्य को रूस में शामिल करने की संधि पर हस्ताक्षर किए। उधर मास्को में भी विजय दिवस की 69वीं सालगिरह पर सैन्य परेड का प्रदर्शन किया।

मास्को के रेड स्क्वायर पर हुई विजय दिवस की परंपरागत परेड में सैनिकों, अधिकारियों, सशस्त्र बलों, कानून व्यवस्था एजेंसियों, सैन्य कॉलेजों, कनिष्क सेना और नौसेना स्कूल के सैन्य छात्रों सहित 11,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। परेड में मार्च-पास्ट, 151 वाहन और प्रौद्योगिकी इकाइयों का वाहन प्रदर्शन और 68 विमानों और हेलीकाप्टरों ने हवाई प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने कहा, यह वह दिन है जब देशभक्ति की सबसे बड़ी जीत हुई थी, जब हम सभी असल में मातृभूमि की भक्ति का एहसास करते हैं और यह समझते हैं कि इसके हितों की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है। द्वितीय विश्वयुद्ध 1945 को रूस में महान देशभक्ति युद्ध कहा जाता है। इस युद्ध में नाजी जर्मनी की सेना पर पर रूस की विजय की याद में हर साल नौ मई को रूस में विजय दिवस (विक्टरी डे) मनाया जाता है।
(एजेंसी)


First Published: Friday, May 9, 2014, 21:40

comments powered by Disqus