उक्रेन - Latest News on उक्रेन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

उक्रेन संकट : अमेरिका ने रूस को जी-8 से बाहर करने की दी चेतावनी

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 10:48

उक्रेन का संकट दिनोंदिन गहराने के साथ ही अमेरिका और रूस के बीच तल्खी भी बढ़ती जा रही है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने रूस को चेतावनी दी है कि उसे आर्थिक प्रतिबंधों के रूप में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

यूक्रेन में पर्यवेक्षकों की तैनाती चाहता है नाटो

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 08:58

नाटो ने यूक्रेन में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को भेजने और रूस से अपने सैन्य बलों को निकालने का आह्वान किया है। इसके साथ ही मास्को और 28 देशों वाले संगठन के बीच वार्ता पर भी नाटो ने जोर दिया है।

पुतिन को यूक्रेन में सेना भेजने की रूसी संसद से इजाजत मिली

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 23:07

रूस की संसद ने राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन को यूक्रेन में अपनी सेना भेजने की इजाजत दे दी है। रूस की संसद ने अमेरिका की इस चेतावनी के बावजूद यह मंजूरी दी है कि मॉस्को को ऐसी किसी तैनाती का ‘खामियाजा’ भुगतना पड़ेगा।

‘विमर्श’ के लिए रूस ने कीव से अपना राजदूत बुलाया

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 12:56

कीव में हो रहे विरोध का नेतृत्व कर रहे रूसी समर्थक नेता विक्तोर यनुकोविच की विदाई और उसकी जगह विपक्ष से अमेरिका समर्थक नेतृत्व को बैठाए जाने के बाद रूस ने यूक्रेन के अपने राजदूत को ‘विमर्श’ के लिए वापस मास्को बुलाया है।

कीव पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, राष्ट्रपति ने इसे तख्ता पलट बताया

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 23:38

यूक्रेन की संसद में राष्ट्रपति को हटाने और नए सिरे से चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राजधानी कीव और राष्ट्रपति के कार्यालय पर कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच इस घटना को तख्ता पलट बता रहे हैं और उन्होंने अपना पद छोड़ने से भी इनकार कर दिया है।

संकट खत्म करने के लिए हुआ समझौता: यूक्रेनी राष्ट्रपति

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 20:09

यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी प्रदर्शनकारियों के साथ तीन महीने के टकराव को खत्म करने के लिए अस्थायी समझौता हो गया है। इससे पहले यहां भारी हिंसा हुई थी जिसमें कई लोग मारे गए थे।

अन्ना उशेनिना बनी विश्व महिला शतरंज चैंपियन

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 10:53

उक्रेन की अन्ना उशेनिना ने महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने टाईब्रेक में बुल्गारिया की एंतोनेता स्टेफनोवा को हराया।