ब्रह्मेश्वर - Latest News on ब्रह्मेश्वर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

ब्रह्मेश्वर के श्राद्घकर्म की तैयारी के दौरान लगी आग

Last Updated: Wednesday, June 13, 2012, 00:21

रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वेर सिंह मुखिया के पैतृक गांव खोपिरा में 13 जून को होने वाले उनके श्राद्धकर्म की हो रही तैयारी के दौरान मंगलवार को एक रसोईगैस सिलेंडर में विस्फोट होने से कई पंडालों में आग लग गई। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ब्रह्मेश्वर के श्राद्घ पर भोजपुर में सुरक्षा कड़ी

Last Updated: Monday, June 11, 2012, 20:06

रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ मुखिया के पैतृक गांव खोपिरा में 13 जून को होने वाले श्राद्घ कर्म को लेकर पूरे भोजपुर जिले की सुरक्षा की कड़ी कर दी गई है। श्राद्घ कर्म कार्यक्रम की रेकी को लेकर राज्य के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी भोजपुर पहुंचे हैं। श्राद्घ में कई जनप्रतिनिधि सहित करीब 50,000 लोगों की पहुंचने की संभावना है।

ब्रह्मेश्वर मुखिया गांधीवादी थे : गिरिराज

Last Updated: Saturday, June 9, 2012, 13:32

रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया को गांधीवादी कहकर विभूषित करने पर बिहार के एक मंत्री गिरिराज सिंह विवादों में घिर गए हैं। नीतीश सरकार में मंत्री के इस विवादित बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।

मुखिया ने नहीं मांगी थी निजी सुरक्षा: आईजी

Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 14:19

पटना प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बी.श्रीनिवासन ने आज साफ किया कि ब्रह्मेश्वर मुखिया जिनकी गत एक जून को हत्या हो गई, उन्होंने पूर्व में निजी सुरक्षा की मांग नहीं की थी।

ब्रह्मेश्वर हत्या: एक व्यक्ति हिरासत में

Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 22:22

रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर सिंह की हत्या के सिलसिले में यहां एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

ब्रह्मेश्वर हत्याकांड की होगी CBI जांच

Last Updated: Wednesday, June 6, 2012, 11:09

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने का ऐलान किया है।

ब्रह्मेश्वर सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 16:11

रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर सिंह की शनिवार को पटना में अंत्येष्टि को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और राज्य में हाई अलर्ट बना हुआ है। ब्रह्मेश्वर सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, अंतिम यात्रा पटना पहुंच चुकी है।

ब्रह्मेश्वर सिंह का अंतिम संस्कार आज, हालात तनावपूर्ण

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 09:30

तनावपूर्ण हालात के बीच रणबीर सेना के मुखिया ब्रह्मेश्वर सिंह का अंतिम संस्कार आज पटना में किया जाएगा। शुक्रवार तड़के मुखिया की बिहार के आरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जातीय संघर्ष का प्रणेता था ब्रह्मेश्वर मुखिया

Last Updated: Friday, June 1, 2012, 14:16

बिहार में रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ ब्रह्मेश्वर मुखिया का नाम जातीय संघर्ष में प्रमुखता से लिया जाता है। सितम्बर 1994 में मुखिया के नेतृत्व में रणवीर सेना का गठन आरा के पेलाउर गांव में किया गया था।

रणवीर सेना संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या

Last Updated: Friday, June 1, 2012, 10:08

बिहार के भोजपुर जिले में नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतिरा मोहल्ले में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर आज सुबह जातीय संगठन रणवीर सेना के पूर्व प्रमुख ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या कर दी।