युगांडा की महिला - Latest News on युगांडा की महिला | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

युगांडा की महिलाओं ने बयान दर्ज कराए

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 23:34

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आज युगांडा की तीन महिलाओं के बयान दर्ज किये। इन महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अच्छी नौकरी के वादे के साथ भारत लाया गया और मादक पदार्थ माफियाओं द्वारा बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेला गया।

युगांडा की महिलाओं ने दिल्‍ली सरकार से लगाई गुहार, ड्रग्‍स-सेक्‍स रैकेट के चंगुल से बचाओ

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 10:43

दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में रह रही युगांडा की दो महिलाओं ने अब ड्रग्‍स और सेक्‍स रैकेट से अपनी सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। युगांडा की इन महिलाओं ने दिल्ली सरकार को दिल्ली पुलिस और अपने ही देश के कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की है।

दिल्ली: युगांडाई महिला की अर्जी पर फैसला आज

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 09:57

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के आधी रात को मारे गए छापे के दौरान हंगामा करने वाले `अज्ञात लोगों` के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की मांग करते हुए दायर की गई युगांडाई महिला की अर्जी पर यहां की एक अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। इस मामले में कोर्ट आज अपना फैसला दे सकती है।

दिल्‍ली के मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ी, युगांडा की महिलाओं के बयान दर्ज

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 11:15

युगांडा की महिलाओं के साथ बीते दिनों कथित प्रताड़ना के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमनाथ भारती और उनके पार्टी समर्थकों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित की गई युगांडा की चार महिलाओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।