संघर्ष विराम उल्लंघन - Latest News on संघर्ष विराम उल्लंघन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अमेरिका ने दक्षिण सूडान में संघर्षविराम उल्लंघन पर चिंता जताई

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 15:11

अमेरिका ने इन दावों पर चिंता जताई है कि दक्षिण सूडान की सरकार और विद्रोहियों दोनों की ओर से, हिंसक संघर्ष को रोकने के लिए हुए समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

शरीफ को और समय दिया जाना चाहिए : खुर्शीद

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 23:43

पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रहने के बीच भारत ने सोमवार को इस बात पर निराशा जताई कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के निर्णय करने के बावजूद अब तक दोनों ओर के डीजीएमओकी बैठक तय नही की जा सकी है।

संघर्ष विराम उल्लंघन : भारत-पाक DGMO की बातचीत

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 22:40

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघनों में कोई कमी नहीं आने के मद्देनजर भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने मंगलवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की और ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने इसे लेकर भारत की गंभीर चिंताओं से अवगत कराया।

सीमा के उस पार आतंकियों को प्रशिक्षण दे रहा सईद: शिंदे

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 19:27

जम्मू कश्मीर में इस साल ‘‘घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि’’ पर चिंता जताते हुए गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि आशंका है कि लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद भारत-पाक सीमा के उस ओर आतंकवादियों को घुसपैठ के लिए प्रशिक्षण दे रहा हो।

शिंदे के दौरे के दौरान पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 18:36

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के जम्मू एवं कश्मीर दौरे के दौरान मंगलवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम संधि के उल्लंघन पर केंद्रीय गृह मंत्री अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर आए।

संघर्ष विराम के उल्लंघन पर उमर के तेवर सख्त, कहा-अन्य विकल्प तलाशे केंद्र

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 23:32

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को अपने तेवर सख्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम के लगातार किए जा रहे उल्लंघन का भारत निशाना नहीं बना रह सकता और अगर ये सब जारी रहता है, तो उसका जवाब दिया जाना चाहिए।

पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, चौकियों पर गोलीबारी

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 21:02

पाकिस्तान के सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे जम्मू के दो अग्रिम इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

पाक सेनाध्यक्ष अशफाक परवेज कयानी ने एलओसी का किया दौरा

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 18:53

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज कयानी ने आज पिछले कुछ हफ्तों में क्षेत्र में संघर्ष विराम उल्लंघनों के चलते उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिये नियंत्रण रेखा का दौरा किया ।

पाकिस्तान ने पुंछ में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 22:59

एक सप्ताह तक सबकुछ शांत रहने के बाद सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की।

पुंछ में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 19:04

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और असैनिक क्षेत्रों में सोमवार को गोलाबारी करके एकबार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जवाब में भारतीय पक्ष ने भी गोलीबारी की।

पाक का दावा, भारतीय गोलाबारी में 2 महिलाओं की मौत

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 22:16

पाकिस्तानी अधिकारियों ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा बिना किसी उकसावे के की गई गोलाबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 12:39

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ जि़ले के दो उप सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर स्थित चौकियों पर बुधवार रात मोर्टार के गोले दागकर दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसके बाद भारतीय बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 23:34

सीमा पर तनाव गहराने के बीच पाकिस्तानी सैनिकों ने आज दोबारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शनिवार से पाक के जवान छठी बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं।