65वां गणतंत्र दिवस - Latest News on 65वां गणतंत्र दिवस | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड कलाकारों ने दी शुभकामनाएं

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:53

देश के 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड के कलाकारों ने ट्विटर के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता अनुपम खेर ने हर बार भारत में ही जन्म लेने की इच्छा जताई।

निर्भया के माता-पिता ने इंदौर में फहराया विशाल तिरंगा

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:20

यौन अपराधों की शिकार महिलाओं से चुप्पी तोड़कर संघर्ष की राह पकड़ने की भावुक अपील करते हुए निर्भया के माता-पिता ने देश के 65 वें गणतंत्र दिवस पर आज यहां विशाल तिरंगा फहराया।

शिंजो अबे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले जापानी PM

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 15:54

देश के 65वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे इस मौके की शोभा बढ़ाने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री हैं।

गणतंत्र दिवस पर पाक सैनिकों ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:20

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बगैर उकसावे के करीब तीन घंटे तक गोलीबारी की। 1

कश्मीर में मोबाइल फोन, वायरलेस इंटरनेट सेवाएं जाम

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 14:19

आज सुबह यहां गणतंत्र दिवस के आधिकारिक समारोह के शुरू होने के साथ ही कश्मीर घाटी में सेल फोन और वायरलेस इंटरनेट सेवाएं जाम कर दी गयीं।

पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया 65वां गणतंत्र दिवस

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:11

पूरे देश में आज 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। राष्ट्रीय राजधानी के विजय चौक से ऐतिहासिक लालकिले तक दोनों ओर उत्साही जनता के विशाल हुजूम के बीच आधुनिक युग की विभिन्न क्षेत्रों की देश की उपलब्धियों और देश की सुरक्षा की गारंटी देने वाली फौज की क्षमता का आज भव्य प्रदर्शन हुआ।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्रमुग्ध हुए शिंजो अबे

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 13:23

ऐतिहासिक राजपथ पर लोगों के हुजूम के बीच भारतीय सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय धरोहर, आधुनिक उपलब्धियों एवं सैन्य ताकत को प्रदर्शित करने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को देख मुख्य अतिथि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भावविभोर दिखे।

धूमधाम से मनाया गया 65वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, राजपथ से हिंदुस्तान ने दुनिया को दिखाया दम

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:11

देशभर में आज 65वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश ने अपने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इस दिन सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया था कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी का दिन `पूर्ण स्वराज दिवस` के रूप में मनाया जाएगा। इस तरह 26 जनवरी अघोषित रूप से भारत का स्वतंत्रता दिवस बन गया था। तब से प्रति वर्ष आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस परेड में आज `तेजस` होगा मुख्य आकर्षण

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 00:34

देश के 65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को ऐतिहासिक राजपथ पर भव्‍य परेड के दौरान अत्‍याधुनिक रक्षा संसाधनों और सैन्‍य क्षमता के अलावा देश की समृद्धि व बेजोड़ सांस्‍कृतिक विरासत के साथ राष्‍ट्र की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी।