Mars Mission - Latest News on Mars Mission | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारत के मंगल मिशन ने आधी दूरी तय की

Last Updated: Wednesday, April 9, 2014, 17:49

मंगल ग्रह के लिए भारतीय अंतरिक्ष मिशन ने आज पृथ्वी से इस ग्रह तक पहुंचने की आधी दूरी तय करके इतिहास रच दिया और यह सूर्य की कक्षा में है।

साल भर चलता रहा मंगल अभियान

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 15:30

आसमां में नई जमीं की तलाश में लगे इन्सान के लिए यह साल उपलब्धियों से भरा रहा। इस साल जहां भारत ने अपने बहु प्रतीक्षित मंगल अभियान की शुरुआत की तो अमेरिका ने भी मंगल से जुड़े अभियानों के जरिए अंतरिक्ष में अपने कदम आगे बढ़ाए।

मंगल की खोज में सहयोग करेंगे मंगल अभियान और मावेन

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 15:12

इसरो और नासा के मार्स ऑर्बिटर- मंगलयान और मावेन के अगले साल सितंबर में मंगल की कक्षा में पहुंच जाने के बाद ये दोनों अंतरिक्ष संगठन इनके संचालन में एक दूसरे के साथ समन्वय करेंगे।

सही दिशा में है मंगल अभियान, गुरुवार को कक्षा से ऊपर उठेगा यान

Last Updated: Thursday, November 7, 2013, 00:31

अपने सफल प्रक्षेपण के एक दिन बाद भारत का मंगल कक्षक अंतरिक्षयान पृथ्वी की कक्षा में सही तरीके से काम कर रहा है और अब वह गुरुवार होने वाले कक्षा उन्नयन (ऑर्बिट रेजिंग) के लिए तैयार है।

मंगल ग्रह अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 08:45

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि भारत के मंगल ग्रह अभियान के रॉकेट से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत का महत्वाकांक्षी 430 करोड़ रुपये का मंगल ग्रह अभियान पांच नवंबर को दोपहर 2.36 बजे शुरू होगा।

श्रीहरिकोटा में मार्स ऑर्बिटर मिशन प्रक्षेपण का अभ्‍यास आज

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 10:16

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 430 करोड़ रुपये की लागत वाले अपने मार्स ऑर्बिटर मिशन :एमओएम: के प्रक्षेपण से पहले गुरुवार को यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉंच पैड से प्रक्षेपण अभ्‍यास करेगा।

भारत का 28 अक्टूबर का मंगल अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार: इसरो

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 18:31

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज कहा कि देश का 28 अक्टूबर वाला मंगल कक्ष अभियान (एमओएम) अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंजाम दिया जायेगा।

इसी साल शुरू होगा भारत का पहला मंगल मिशन: प्रणब

Last Updated: Thursday, February 21, 2013, 14:33

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत मंगल ग्रह के लिए अंतरिक्ष मिशन इसी साल शुरू करेगा ।

`मंगल मिशन से विश्व में बढ़ेगी भारत की विश्वसनीयता’

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 16:10

वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन ने कहा है कि भारत के प्रस्तावित मंगल मिशन से विश्व में देश की विश्वसनीयता बढ़ेगी और उसे वैज्ञानिक उद्देश्यों तथा क्षमता प्रदर्शन के अतिरिक्त भविष्य में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय उद्यम में साझेदार बनने में मदद मिलेगी।