arvind kejariwal - Latest News on arvind kejariwal | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भाजपा, कांग्रेस को ना समर्थन देंगे, ना उनसे समर्थन लेंगे: केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 14:52

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी ने आज फिर कहा कि वह ना तो भाजपा या कांग्रेस से समर्थन लेगी ना ही उन्हें समर्थन देगी क्योंकि पार्टी का गठन उनके विकल्प के तौर पर किया गया है।

अब होगी ‘आप’ की अग्निपरीक्षा

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 16:57

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। चुनावी सर्वेक्षणों, मीडिया, राजनीति के जानकारों किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि वह इस चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने जा रही है। ‘आप’ पार्टी को कुछ सीटें मिलने की बात तो जरूर कही जा रही थी लेकिन कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था।

'आम आदमी' ने रोका भाजपा का चौका

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 18:49

भाजपा देश की राजधानी दिल्ली में बहुमत का जादुई आकंड़ा छूने में सफल नहीं हो सकी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक साल पहले बनी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भाजपा को चौका लगाने से रोक दिया। भाजपा बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से पीछे रह गई। हालांकि दिल्ली में 32 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल रूप में उभरने में सफल रही।

आज बड़ा खुलासा कर सकते हैं केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 11:03

आरटीआई कार्यकर्ता से राजनीति की राह पकड़ने वाले अरविंद केजरीवाल मंगलवार को बड़ा खुलासा कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के निशाने पर इस बार कौन होगा अथवा उनका खुलासा किस तरह का होगा, इस बारे में हालांकि, उन्होंने कोई संकेत नहीं दिया है।

केजरीवाल ने किया 'आम आदमी पार्टी' का गठन

Last Updated: Saturday, November 24, 2012, 23:25

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के राजनीतिक रास्ता अख्तियार करने के सवाल पर अन्ना हजारे से अलग होने के दो महीने बाद अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी पार्टी का गठन किया और इसका नाम ‘आम आदमी पार्टी’ रखा।