yashwant sinha - Latest News on yashwant sinha | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 15:35

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को झारखंड के हजारीबाग शहर में एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया और जमानती मुचलका भरने से इनकार करने पर उन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लोकसभा चुनाव 2014: बीजेपी के 100 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, प्रमोद महाजन की बेटी को मिला टिकट

Last Updated: Thursday, March 13, 2014, 23:31

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 100 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई। बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

चुनाव नतीजों से राहुल की क्षमताओं की पोल खुली: बीजेपी

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 14:25

राहुल गांधी को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जा सकने की संभावनाओं पर भाजपा ने आज कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि उनके नेतृत्व में उनकी पार्टी असफल हुई है और लोकसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन मुमकिन नहीं है।

भाजपा के भीतर मेरा टिकट काटने की साजिश: यशवंत सिन्हा

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 23:44

देश के पूर्व विदेश एवं वित्त मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवन्त सिन्हा ने आज यहां आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर कुछ लोग हजारीबाग लोकसभा सीट से उनका टिकट कटवाने की साजिश कर रहे हैं।

समलैंगिक साथियों वाले अमेरिकी राजनयिकों को मिले सजा: यशवंत

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 20:27

न्यूयार्क में एक आईएफएस अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद भारत द्वारा अमेरिकी राजनयिकों की सुविधाओं में कटौती करने के बीच भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को मांग की कि सरकार समलैंगिक संबंधों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद समलैंगिक साथियों के साथ भारत में रह रहे अमेरिकी राजनयिकों के खिलाफ कार्रवाई करे।

2008 में बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने सांसदों को की थी 40-40 करोड़ रुपये की पेशकश: पप्पू यादव

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 15:41

पूर्व सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव ने एक सनसनीखेज बयान देकर सियासी हलकों में तूफान खड़ा कर दिया है।

मनमोहन-शरीफ मुलाकात को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 14:56

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछा है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात करने का क्या यह उचित समय है और क्या वार्ता के लिए माहौल सही है।

सरकार इस्‍तीफा दे तो रुपये में आएगी स्थिरता: यशवंत सिन्‍हा

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 16:03

डॉलर के मुकाबले रुपये के बुधवार को 68.75 के नए न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाने पर विपक्ष ने कहा कि इस स्थिति से उबरने के मामले में सरकार में विचारों का दिवालियापन आ गया है और उसे सत्ता से हट जाना चाहिए।

अपनी बहन को राखी गिफ्ट में प्याज दूंगा: यशवंत सिन्हा

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 16:32

प्याज की कीमत पर अंकुश लगाने पर सरकार के विफल रहने पर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि इस साल रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन को प्याज गिफ्ट दूंगा।

गोवा बैठक में मोदी को प्रचार की कमान नहीं : सिन्हा

Last Updated: Thursday, June 6, 2013, 21:58

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा की प्रचार समिति का प्रमुख बनाने के बढ़ते कोलाहल के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि गोवा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ऐसी घोषणा होने की संभावना नहीं है।

जेपीसी में घमासान, चाको के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा

Last Updated: Thursday, April 25, 2013, 21:05

2जी घोटाले पर विवादास्पद रिपोर्ट पारित करने से पहले ही संयुक्त संसदीय समिति में गुरुवार को जंग छिड़ गई। समिति के 30 सदस्यों में से आधे जेपीसी अध्यक्ष पीसी चाको को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए जेपीसी में भाजपा के तीन सदस्यों को हटाने की मांग कर डाली।

2जी घोटाला: जांच समिति पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

Last Updated: Tuesday, April 2, 2013, 18:55

2जी आवंटन घोटाला मामले की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की कार्यवाही पर कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के बीच शुरू वाक्युद्ध मंगलवार को काफी बढ़ गया।

यशवंत सिन्हा की चिट्ठी सियासी स्टंट : चाको

Last Updated: Tuesday, April 2, 2013, 15:46

2 जी मामले में बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा के पीएम के चिट्ठी लिखे जाने को जेपीसी प्रमुख पी सी चाको ने सियासी स्टंट करार दिया है।

बाजीगरी का बजट, आर्थिक संकट गहराएगा : बीजेपी

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 16:38

वित्‍त वर्ष 2013-14 के लिए गुरुवार को संसद में आम बजट पेश किए जाने के बाद वरिष्‍ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि इस बजट में कोई रोडमैप ही नहीं है। वहीं, डायरेक्‍ट टैक्‍स कोड पर कुछ नहीं दिखा। जीएसटी को लेकर भी कुछ नहीं किया गया।

कांग्रेस का विदाई एक्सप्रेस साबित होगा रेल बजट: बीजेपी

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 16:29

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल द्वारा मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए रेल बजट को भेदभावपूर्ण बताते हुए भाजपा ने कहा कि यह रेल बजट नहीं बल्कि राय बरेली बजट है जो महंगाई के जंक्शन से कांग्रेस के लिए विदाई एक्सप्रेस साबित होगा।

मोदी की उम्मीदवारी के समर्थन में शत्रुघ्न सिन्हा

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 00:14

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को भाजपा के नेता यशवंत सिन्हा के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रधानमंत्री के पद के लिए गुजरात के नरेन्द्र मोदी को सबसे योग्य बताया था।

मोदी को बनाया जाए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार : यशवंत सिन्हा

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 21:41

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के समर्थन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी में पीएम बनने की काबिलियत है।

बीजेपी में अध्‍यक्ष पद के लिए घमासान, गडकरी को चुनौती देंगे यशवंत सिन्‍हा!

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 19:54

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्‍यक्ष चुनाव को लेकर अब पार्टी के अंदर ही घमासान तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता यशवंत सिन्हा पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं।

‘मुंडा सरकार को गिराने में सीबीआई के दबाव का उपयोग’

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 09:49

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केन्द्र सरकार की भांति सीबीआई के मामलों का दबाव डालकर झारखंड के नेताओं से जबरन अपनी बात मनवाई है, जिसके चलते राज्य में विकास कार्यों में लगी अर्जुन मुंडा सरकार अल्पमत में आई है।

पोस्टर में यशवंत सिन्हा को दर्शाया भ्रष्ट

Last Updated: Thursday, November 22, 2012, 20:04

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी का इस्तीफा मांगने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा से नाराज कुछ कथित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ पोस्टर निकाला है, जिसमें उन्हें भ्रष्ट नेता के तौर पर दर्शाया गया है। भाजपा ने इस तरह के पोस्टर की निंदा की है।

सिन्हा गडकरी के इस्तीफे की मांग वापस लें:बीजेपी

Last Updated: Tuesday, November 20, 2012, 20:37

संसद का शीतकालीन शुरू होने से दो दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी का इस्तीफा मांग कर बड़ा धमाका किया और पार्टी ने इस पर अपनी नाराजगी जताते हुए उनसे इस मांग को वापस लेने को कहा।