अफ्रीका के गांधी - Latest News on अफ्रीका के गांधी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी ब्रिटेन की महारानी

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 21:08

नेल्सन मंडेला की मित्र मानी जाने वाली ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय ने दक्षिण अफ्रीकी नेता के अंतिम संस्कार में नहीं जाने का फैसला किया है क्योंकि वह लंबी यात्राओं पर जाने से परहेज करती हैं।

मंडेला के लिए प्रार्थना को एकजुट हुआ दक्षिण अफ्रीका

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 19:04

नेल्सन मंडेला ने आज एकबार फिर दक्षिण अफ्रीका की जनता को एकजुट किया जब लोग अपने रंग, नस्ल को पीछे छोड़ आधुनिक युग के इस महात्मा के लिए ‘प्रार्थना दिवस’ पर गिरिजाघरों, मस्जिदों और मंदिरों में उमड़े। ‘राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस’ की शुरुआत एक आधिकारिक शोक सभा कार्यक्रम के साथ हुई।

ये क्या, नेल्सन मंडेला की मौत पर मातम की जगह जश्न

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 12:48

ताउम्र नस्ली भेदभाव के खात्मे और हर समुदाय के बीच मेल जोल के लिए काम करने वाले नेल्सन मंडेला की मौत पर शोक प्रकट करने की बजाए सभी लोग उनकी अदभुत जीवन यात्रा और सफलताओं पर जश्न मनाने के लिए एकजुट हुए हैं।

मंडेला की बड़ी बेटी ने कहा, ‘गिद्ध’ है विदेशी मीडिया

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 08:31

नेल्सन मंडेला की बड़ी बेटी ने उनके पिता के गिरते स्वास्थ्य की खबरों को पाने की कोशिश के दौरान परिवार की भावनाओं और अफ्रीकी परंपराओं का पालन करने में असफल रही विदेशी मीडिया को ‘गिद्ध’ कहकर आज उसकी आलोचना की।

मंडेला की हालत अब भी गंभीर, पुश्तैनी घर में एकत्र हुआ परिवार

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 08:46

अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद नीति विरोध नेता 94 वर्षीय नेल्सन मंडेला के संबंध में राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं है और हालत नाजुक बनी हुई है दूसरी ओर उनका परिवार नाजुक मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कुनु स्थित उनके पुश्तैनी मकान में आज एकत्र हुआ।

दक्षिण अफ्रीका के गांधी नेल्सन मंडेला की हालत नाजुक

Last Updated: Monday, June 24, 2013, 11:45

फेफड़ों में संक्रमण के चलते दो हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराए गए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत नाजुक हो गई है।

नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार: जुमा

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 20:15

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज कहा कि फेफड़े के संक्रमण का सामना कर रहे नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में सुधार जारी है लेकिन उनकी हालत अब भी गंभीर है।

नेल्सन मंडेला की हालत में कोई सुधार नहीं

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 18:34

दक्षिण अफ्रीका के लोकतंत्र के स्तंभ माने जाने वाले और नोबेल पुरस्कार विजेता नेता नेल्सन मंडेला को फेफड़ों के संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुए आज पांच दिन हो गए हैं और राष्ट्रपति जैकब जुमा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मंडेला के फेफड़े में संक्रमण, फिर अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 09:05

फेफड़ों का संक्रमण फिर से होने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने गंभीर लेकिन स्थिर हालत में दूसरा दिन अस्पताल में बिताया जिससे विश्वभर में रंगभेदी नेता की हालत को लेकर चिंता बढ़ रही है।

नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 13:51

रंगभेद विरोधी मुहिम के प्रणेता एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को कल देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

94 बरस के हुए दक्षिण अफ्रीका के `गांधी` नेल्सन मंडेला

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 00:40

दक्षिण अफ्रीका के साथ आज पूरी दुनिया में नेल्सन मंडेला का 95वां जन्मदिन मनाया गया। दक्षिणी अफ्रीका में लोगों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर कम से कम 67 मिनट के लिए सार्वजनिक सेवा की।