Last Updated: Friday, August 9, 2013, 21:55
आज पूरे देश में जहां ईद की धूम मची हुई है, वहीं उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बरेलवी तबके के लोग शनिवार को ईद मनाएंगे। शुक्रवार को इन लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। इलाहाबाद स्थित जामा मस्जिद के इमाम कारी मकबूल हुसैन हबीबी ने बताया कि गुरुवार शाम बदली की वजह से चांद नहीं दिखाई दिया। इसलिए वे लोग आज ईद नहीं मना रहे हैं।