बाढ़ का कहर - Latest News on बाढ़ का कहर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 81 हुई

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 17:34

अफगानिस्तान के पर्वतीय और सुदूर उत्तरी भाग में विनाशकारी बाढ़ के दो दिन बाद 80 से ज्यादा शव मिले हैं। बगलान प्रांत के गुजरिगा-ई-नूर जिले के पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट फजल रहमान ने बताया कि शुक्रवार की बाढ़ में मरने वालों की संख्या 54 से बढ़कर 81 हो गयी है।

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 09:20

दक्षिण अफ्रीका में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शहर के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता विल्फ्रेड सोलोमन्स जोहानेस ने बताया कि सप्ताहांत में आई तेज बारिश के कारण जगह जगह बाढ़ आ गई जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए, भूस्खलन हुए और कैपटाउन शहर के आसपास बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

असम में बाढ़ का कहर, करीब एक लाख लोग प्रभावित

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 18:35

भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई और यह खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके कारण असम में करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

कनाडा में बाढ़, 3 मरे, 75000 लोगों ने घर छोड़ा

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 18:56

कनाडा के दक्षिण अलबर्टा में बाढ के कारण मची तबाही में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और अधिकारियों को पूरा केलगेरी शहर खाली कराना पड़ा है।

असम में बाढ़ से 13.8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Last Updated: Monday, September 24, 2012, 22:02

ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में जल का स्तर बढ़ने के कारण असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है । बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई और 13 . 8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए जबकि 16 जिलों में 1972 गांव जलमग्न हो गए हैं ।

असम में बाढ़ से 125 लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, July 10, 2012, 20:49

ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी के जलमग्न होने से असम में मंगलवार को बाढ की स्थिति और भयावह हो गयी, जबकि बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 125 तक पहुंच गयी।