भारतीय महिला बैंक - Latest News on भारतीय महिला बैंक | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अगरतला में भी खुली भारतीय महिला बैंक की शाखा

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 23:08

देश के पहले पूर्ण महिला बैंक भारतीय महिला बैंक की आज यहां एक शाखा खोली गई। इसके साथ ही देश में यह बैंक की 20वीं शाखा हो गई है।

महिला बैंक अगले वित्तवर्ष में 55 से 60 शाखाएं खोलेगा

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 20:17

पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) की शनिवार को यहां 19वीं शाखा खोली गयी। बैंक की एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि वित्तवर्ष 2014-15 में बैंक की 55 से 60 शाखाएं खोली जाएंगी।

अगले वित्त वर्ष में महिला बैंक की 55 और शाखाएं खुलेंगी

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 18:39

देश के पहले सिर्फ महिलाओं के लिए बैंक भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) ने अगले वित्त वर्ष में देशभर में 55 अतिरिक्त शाखाएं खोलने की योजना बनाई है।

भारतीय महिला बैंक ने न्यू इंडिया के साथ किया गठबंधन

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 14:08

भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) ने खाताधारकों के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पेश करने के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस के साथ गठबंधन किया है।

महिला बैंक का 2020 तक 60000 करोड़ रुपए के कारोबार का लक्ष्य

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 18:57

भारतीय महिला बैंक का अगले सात साल में अपना कारोबार 60,000 करोड़ रुपए पर पहुंच जाने की उम्मीद है। सिर्फ महिलाओं के लिए इस बैंक का उद्घाटन पिछले महीने ही हुआ है।

पीएम ने मुंबई में किया भारतीय महिला बैंक का उद्घाटन

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 18:23

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारतीय महिला बैंक का मंगलवार को उद्घाटन किया। 1,000 करोड़ रुपए के कोष के साथ शुरू किया गया बैंक पूर्णतया महिलाओं द्वारा और महिलाओं के लिये संचालित बैंक है और यह महिला सशक्तीकरण के साथ सभी प्रकार की सेवाएं प्रदान करेगा। दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 96वीं जयंती के मौके पर आज इसकी सात शाखाएं शुरू की गयीं।

GOOD NEWS: आज खुलेगा देश का पहला महिला बैंक,पीएम करेंगे उद्घाटन

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 13:41

देश में पूरी तरह से महिलाओं के लिए समर्पित भारतीय महिला बैंक की शुरुआत आज होगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के आज मुंबई में महिला बैंक के उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहने की संभावना है।

महिला बैंक के लिए भर्ती होंगी 115 महिला प्रोबेशनरी ऑफीसर

Last Updated: Wednesday, September 18, 2013, 18:38

महिलाओं के लिये महिलाओं द्वारा संचालित पहले राष्ट्रीयकृत बैंक ‘भारतीय महिला बैंक’ के नवंबर से काम शुरू करने की उम्मीद है और बैंक में शुरुआत में 115 अधिकारियों की भर्ती की जायेगी।