मुख्यमंत्री उम्मीदवारी - Latest News on मुख्यमंत्री उम्मीदवारी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

उद्धव ठाकरे होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार: शिवसेना

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 18:38

शिवसेना ने अपनी सहयोगी भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की मुख्यमंत्री पद की अकांक्षा को लेकर उन पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार उद्धव ठाकरे होंगे।

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे होंगे भाजपा-शिव सेना के CM उम्मीदवार

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 13:49

शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे दिवंगत बाला साहिब ठाकरे का सपना साकार करने के लिए महाराष्ट्र सचिवालय पर भगवा झंडा फहराएं। हालांकि उद्धव ने 12 मिनट के अपने भाषण में एक बार भी नरेंद्र मोदी का जिक्र नहीं किया।

दिल्‍ली: किरण बेदी बीजेपी की सीएम पद का उम्मीदवार बनने को तैयार

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 16:28

भाजपा में शामिल हो सकने का संकेत देने के दूसरे दिन पूर्व आईपीएस अधिकारी और टीम अन्ना की सदस्य रहीं किरण बेदी ने बुधवार को संकेत दिया कि अगर उन्हें पेशकश की जाती है तो वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनने को तैयार हैं।

हर्षवर्धन बनाए जा सकते हैं भाजपा के सीएम उम्मीदवार

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 00:07

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल की पार्टी छोड़ने की धमकी और अंदरूनी खींच-तान के बावजूद इस महीने के अंत तक हर्षवर्धन को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे हर्षवर्धन!

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 19:18

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर सहमति करीब-करीब बन गई है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए हर्षवर्धन के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों ने बताया कि हर्षवर्धन का नाम तय है और इसकी घोषणा बाद में की जा सकती है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी पर ऊहापोह में भाजपा

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 19:04

गुटबाजी से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यह तय नहीं कर पा रही है कि नवंबर में होने वाले दिल्ली विधानसभा में चुनाव में चौथे कार्यकाल के लिए मैदान में उतरने वाली कांग्रेस की शीला दीक्षित से सीधा टक्कर लेने के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश किया जाए या नहीं।

मोदी की सोनिया को चुनौती, सीएम कैंडिडेट का नाम बताएं

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 17:03

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनौती दी कि वह इस चुनावी राज्य की यात्रा शुरू करने से पहले गुजरात में मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का नाम घोषित करें। सोनिया शुक्रवार को जूनागढ़ जिले के केशोद और दक्षिण गुजरात में मांडवी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

अहमद पटेल को सीएम उम्मीदवार घोषित करने की हिम्मत नहीं है कांग्रेस में: मोदी

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 21:29

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने संप्रग मुखिया सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल पर निशाना साधते हुये कहा कि कांग्रेस पटेल को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है पर कांग्रेस के पास इसे घोषित करने की हिम्मत नहीं है। पटेल ने कल ही कहा था कि उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनने में कोई रुचि नहीं है।