वायु रक्षा क्षेत्र - Latest News on वायु रक्षा क्षेत्र | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अमेरिका ने नए वायु रक्षा क्षेत्र को लेकर चीन को दी चेतावनी

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 12:27

अमेरिका ने विवादित द्वीपों समेत दक्षिण चीन सागर के हिस्सों में नये वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने के किसी भी कदम के खिलाफ चीन को आगाह किया है।

तनाव के बीच विवादित जल क्षेत्र में घुसा चीन का जहाज

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 17:48

पूर्व चीन महासागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के पास विवादित जलक्षेत्र में रविवार को चीन के तीन जहाज घुस गए। पिछले महीने चीन द्वारा वायु रक्षा क्षेत्र की घोषणा के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। जापानी तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

चीन का वायु रक्षा क्षेत्र अमेरिका को मंजूर नहीं

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 14:28

अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि चीन की ओर से पूर्वी चीन सागर के ऊपर घोषित किया गया वायु रक्षा क्षेत्र उसे ‘स्वीकार नहीं’ है। अमेरिका ने चीन से अनुरोध किया कि वह अपनी इस योजना को अमल में न लाए।

चीन ने की अमेरिकी बी-52 युद्धक विमानों की निगरानी

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 16:50

अमेरिका के बी-52 युद्धक विमानों ने पूर्वी चीन सागर में एक विवादित द्वीप को एकतरफा तौर पर अपना नया वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने के चीन के ऐलान को चुनौती दी तो इसके जवाब में चीनी सेना ने भी दुस्साहसपूर्ण तेवर दिखाते हुए जोर देकर कहा कि उसने उस हवाई क्षेत्र से गुजरते अमेरिकी विमानों की ‘निगरानी’ की।

चीन का कदम ‘बेहद खतरनाक’, हो सकते हैं गंभीर परिणाम : जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 23:27

चीन द्वारा विवादित द्वीपों वाले क्षेत्र सहित एक हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा को जापान के प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘बेहद खतरनाक’ बताया। उधर, दक्षिण कोरिया ने भी चीन के खिलाफ वाकयुद्ध छेड़ दिया।

चीन ने ‘हवाई रक्षा क्षेत्र’ पर US, जापान की आपत्तियों को किया खारिज

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 12:35

चीन ने ईस्ट चाइना में विवादित द्वीपों के ऊपर हवाई रक्षा क्षेत्र सृजित किए जाने के अपने कदम पर जापान और अमेरिका की आपत्तियों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘पूरी तरह बेबुनियाद और अस्वीकार्य’’ करार दिया है। साथ ही चीन ने इस आलोचना को लेकर अमेरिका के समक्ष विरोध भी दर्ज कराया है।

चीन के कदम का कड़ा विरोध के बारे में सोच रहा जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 11:18

वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने की चीन की एकतरफा घोषणा के बाद जापान ने ‘अप्रत्याशित घटनाओं’ के खतरे के प्रति आगाह किया है।