Last Updated: Monday, August 19, 2013, 13:32
उत्तर प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों की नारेबाजी के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही जब 11 बजे शुरू हुई, भाजपा सांसद दिलीप सिंह जूदेव के निधन और पनडुब्बी दुर्घटना के शिकार नौसैनिकों के प्रति शोक व्यक्त किया गया।