सुल्‍तानपुर - Latest News on सुल्‍तानपुर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लोकसभा चुनाव 2014: 7 राज्यों की 64 सीटों के लिए मतदान कल

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 12:55

लोकसभा चुनाव के आठवें चरण में सात राज्यों के 64 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए करीब 900 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। बिहार के नक्सल प्रभावित कुछ इलाकों में मतदान चार बजे समाप्त हो जाएगा।

प्रियंका बनाम वरुण: गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी के बीच छिड़ा जंग

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 19:41

देश भर में जहां तपती गर्मी के बीच चुनावी पारा पूरे उफान पर है, वहीं गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी के बीच सियासी तूफान भी छिड़ा हुआ है। यह तूफान और तकरार गांधी परिवार के चौथी पीढ़ी की बड़ी बहन और छोटे भाई के बीच छिड़ा है। यूं कहें कि यह गांधी परिवार के बड़े बच्‍चों के बीच की लड़ाई है।

प्रियंका ने फिर साधा वरुण पर निशाना, बोलीं- लोकसभा चुनाव कोई परिवार की चाय पार्टी नहीं

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 17:34

प्रियंका गांधी ने अपने चचरे भाई वरुण गांधी पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि ‘लोकसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई है और यह परिवार की चाय पार्टी नहीं है।’

प्रियंका पर मेनका का पलटवार, कहा-जनता बताएगी कौन रास्ता भटक गया है

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 17:33

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के सुल्तानपुर की जनता से वरुण गांधी को हराने की अपील कर आफत मोल ले ली है। प्रियंका की इस अपील पर वरुण की मां मेनका गांधी ने प्रियंका पर सियासी पलटवार किया है। मेनका ने कहा कि देश सेवा करना रास्ता भटकना नहीं होता। यह तो चुनाव में जनता ही बताएगी कि रास्ता कौन भटक गया है।

वरुण गांधी ने की चचेरे भाई राहुल गांधी की तारीफ

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 14:46

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता वरुण गांधी ने अपने चचेरे भाई और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कामों की जमकर तारीफ की है। वहीं, राहुल गांधी ने बुधवार को वरुण की ओर से अपनी तारीफ किए जाने पर कहा कि वह सही कह रहे हैं। अमेठी का सही मायने में विकास हुआ है।

अमेठी में विश्वास समेत 21 के खिलाफ प्राथमिकी

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 14:29

अमेठी लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार कुमार विश्वास और 20 अन्य लोगों के खिलाफ पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में निषेधाज्ञा एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

करंट लगने से चार लोगों की मौत, 12 जख्मी

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 16:52

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में विसर्जन के लिये ले जायी जा रही प्रतिमा का त्रिशूल बिजली के तार से छू जाने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली में करंट आ गया जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 12 अन्य जख्मी हो गये।

वरुण को सुल्तानपुर से लड़ाने की तैयारी में बीजेपी!

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 21:04

उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली के बाद अब सुल्तानपुर में भी गांधी परिवार दस्तक देने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने युवा चेहरे और राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी को सुल्तानपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने का मन बना चुकी है।

सुल्तानपुर में राहुल-प्रियंका का रोड शो

Last Updated: Sunday, February 12, 2012, 08:16

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रविवार को पहली बार एक साथ सुल्तानपुर में प्रचार करने पहुंचे।

यूपी में प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

Last Updated: Friday, December 23, 2011, 07:56

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रिंसिपल की शुक्रवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने कालेज गेट पर गोली मार कर हत्या कर दी तथा उनके प्राइवेट सुरक्षा गार्ड को घायल कर दिया।