बिहार एवं झारखंड News in hindi, बिहार एवं झारखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

19 जून को विश्वासमत के लिए प्रस्ताव रखेंगे नीतीश

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 21:10

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि वह 19 जून को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखेंगे।

नीतीश के अहंकार के चलते भाजपा-जदयू में दरार: लालू

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 21:00

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जदयू और भाजपा के बीच अलगाव को दो बेमेल जीवनसाथियों के प्रेम विवाह का तलाक करार देते हुए रविवार को कहा कि ऐसा केवल उन्हें सत्ता से बाहर रखने के उद्देश्य से किया गया है।

भाजपा ने जदयू पर लगाया विश्वासघात का आरोप

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 20:41

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 17 साल का पुराना गठबंधन तोड़े जाने पर बिहार में भाजपा के नेता एवं उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने रविवार को कहा कि पार्टी पर सांप्रदायिकता का आरोप झूठा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उसूलों से समझौता नहीं इसलिए भाजपा से गठजोड़ समाप्त : जेडीयू

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 16:06

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने आखिरकार बिहार में भाजपा से नाता तोड़ ही लिया। इसकी घोषणा आज जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में की। नीतीश कुमार ने कहा कि चूंकि हमारी पार्टी उसूलों से समझौता नहीं कर सकती इसलिए भाजपा से अलग होने का फैसला लिया गया।

कांग्रेस MLA ने की नीतीश सरकार के समर्थन की वकालत

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 13:56

भाजपा और जदयू के संभावित टूट से जुड़े घटनाक्रम पर ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति पर चल रही कांग्रेस के एक विधायक ने आज राजग से अलग होने पर धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत बनाने के लिए नीतीश कुमार सरकार को समर्थन देने की वकालत की है।

बिहार भाजपा के मंत्री आज सौंपेंगे इस्तीफे

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 11:11

भाजपा उपाध्यक्ष सीपी ठाकुर ने कहा कि हमें जेडीयू के फैसले का इंतजार है। इसके बाद बिहार सरकार में भाजपा कोटे के मंत्री उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अपने इस्तीफे सौंप देंगे।

भाजपा-जेडीयू का 17 साल पुराना रिश्ता खत्म, राज्यपाल से मिलकर नीतीश ने बहुमत का किया दावा

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 14:54

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठकों का दौर खत्म करने के बाद राज्यपाल डीवाई पाटिल से मुलाकात की और बताया भाजपा के साथ उनकी सरकार का गठबंधन खत्म हो गया है।

नीतीश धर्मनिरपेक्ष तो 2002 में क्यों नहीं दिया इस्तीफा: गिरीराज

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 16:47

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा द्वारा चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने से नाराज जदयू के उससे रिश्ते तोड़ देने के संकेत के बीच बिहार के पशु संसाधन मंत्री गिरीराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि अगर वह इतना ही धर्मनिरपेक्ष थे तो उन्होंने वर्ष 2002 में (गुजरात दंगों के समय) अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से इस्तीफा क्यों नहीं दे दिया।

डोडा-किश्तवाड़ के दौरे पर नहीं जाएंगे राहुल गांधी

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 16:55

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव राहुल गांधी का डोडा और किश्तवाड का दौरा इन इलाकों में खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया है।

नक्सलियों ने स्कूल को विस्फोटक से उड़ाया

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 15:50

बिहार के जमुई जिला के चरका पत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात माओवादियों ने एक सरकारी स्कूल भवन को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया।