पृथ्वी जैसे नए ग्रह केप्लर 186एफ का पता चला

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 11:46

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बहुत महत्वपूर्ण खोज की है। नासा के वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा में पृथ्वी से मिलती-जुलते एक ग्रह को खोज निकाला है। इस पथरीले ग्रह को केप्लर 186एफ नाम दिया गया है। यह ग्रह आकार में पृथ्वी जैसा है और इसमें जल संग्रहण की क्षमता है जो कि किसी प्रकार के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

कटे कान को ठीक कर सकते हैं केंचुए!

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 00:15

भले ही आपके कानों को विश्वास न हो, लेकिन यह सच है कि केंचुए शरीर के कटे अंगों को ठीक कर सकते हैं। अमेरिका में एक 19 वर्षीया युवती के कान एक हादसे में कट गए थे, जिसे केंचुओं की मदद से ठीक किया गया।

एक दूसरे का स्पर्श करते हुए सोने वाले दंपति रहते हैं खुश

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 18:27

क्या आप अपने जीवनसाथी के साथ आलिंगनबद्ध हो कर सोते हैं या उससे एक इंच की दूरी बना कर? अपने साथी के साथ आपके सोने की स्थिति पर आपके रिश्ते की मजबूती निर्भर करती है।

अब स्टील से भी मजबूत होगा शीशा

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 09:17

क्या आप ऐसे शीशे की कल्पना कर सकते हैं, जो स्टील की तरह मजबूत हो और मजबूत, टिकाऊ, सहज और जटिल संरचना वाले बरतन बनाने में उपयोग किया जा सके।

तेजी से जांच के लिए गूगल ग्लास का इस्तेमाल

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 13:32

आपने कभी सुना है कि किसी एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा काउंटर पर यात्री की जांच के लिए अत्याधुनिक गूगल ग्लास या स्मार्टवॉच प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सौर ऊर्जा वाले विमान से होगी दुनिया की सैर

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 08:44

स्विट्जरलैंड द्वारा एक अत्याधुनिक सौर ऊर्जा संचालित फ्लाइंग (उड़ने वाली) मशीन के अनावरण के बाद सौर ऊर्जा संचालित विमान से दुनिया की यात्रा की संभावना और बढ़ गई है।

प्रेम संबंधों में दरार डाल रहा ट्विटर

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 17:47

क्या माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के 140 शब्द आपके प्यार के बीच रोड़ा बन रहे है? तो आप ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों को ट्विटर की लत है, उनके साथी के साथ उनके संबंधो में दरार आने की संभावना सामान्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा होती है।

क्षुद्रग्रह की यात्रा के लिए यान बनाएगा नासा

Last Updated: Friday, April 11, 2014, 17:34

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरुवार को बताया कि इसने धरती के पीछे के एक छुद्रग्रह से नमूने एकत्र करने के लिए अंतरिक्षयान बनाने की अनुमति दे दी है।

नासा का चंद्रयान चांद पर तोड़ेगा दम!

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 20:15

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा चंद्रमा की सतह से वैज्ञानिक आकड़े इकट्ठा करने के लिए पिछले वर्ष सितंबर में छोड़ा गया अंतरिक्ष यान इस महीने के आखिर में चंद्रमा की सतह पर ही नष्ट हो जाएगा।

भारत के मंगल मिशन ने आधी दूरी तय की

Last Updated: Wednesday, April 9, 2014, 17:49

मंगल ग्रह के लिए भारतीय अंतरिक्ष मिशन ने आज पृथ्वी से इस ग्रह तक पहुंचने की आधी दूरी तय करके इतिहास रच दिया और यह सूर्य की कक्षा में है।