यूक्रेन की सीमा से अपने बलों को वापस बुलाए रूस: केरी

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 09:05

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से कहा है कि रूस को यूक्रेन की सीमा से सैन्य बलों को वापस बुला लेना चाहिए ताकि मॉस्को के क्रीमिया पर कब्जा करने से पैदा हुआ तनाव कम हो सके।

नाइजीरिया सुरक्षा मुख्यालय में गोलीबारी में 18 की मौत

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 08:45

राष्ट्रपति भवन के पास नाइजीरिया के सुरक्षा सेवा मुख्यालय में गोलीबारी में सोमवार को 18 लोगों की मौत हो गई। इस घटना को इस्लामी चरमपंथियों द्वारा जेल तोड़ने के प्रयास के तौर पर अंजाम दिया गया माना जा रहा है।

पाक तालिबान संघर्षविराम की अवधि बढ़ाने को राजी

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 00:16

पाकिस्तानी तालिबान की ओर से घोषित एक महीने का संघषर्विराम सोमवार को समाप्त होने वाला है लेकिन सरकार और संगठन के बीच बनी नयी सहमति के अनुसार इसकी अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

इराक में विभिन्न हमलों में 16 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 23:56

इराक में रविवार को एक सुरक्षा चेक पोस्ट पर हुई गोलीबारी और आत्मघाती बम विस्फोट सहित हुए कई हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि एक पुल ध्वस्त हो गया।

लापता विमान: मलबे का कोई सुराग नहीं, रिश्तेदारों ने सबूत मांगा

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 19:46

दुर्घटनाग्रस्त मलेशियाई विमान के मलबे की तलाश के लिए चलाया जा रहे अभियान का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है और दूसरी ओर यात्रियों के परिजनों ने इस हादसे को लेकर सबूत पेश करने की मांग करते हुए कहा है कि मलेशिया को गुमराह करने वाले बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

हिंद महासागर में मिला मलबा मलेशियाई विमान का नहीं

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 14:15

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से लगे महासागर से निकाली गई कुछ वस्तुएं लापता मलेशियाई विमान एमएच 370 से संबंधित नहीं हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) ने पुष्टि की है कि चीन के एक जहाज ने दक्षिणी हिद महासागर से शनिवार को वस्तुएं निकालने की पुष्टि की।

लापता विमान: खोज अभियान में अब तक कुछ नहीं मिला

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 13:14

दुर्घटनाग्रस्त मलेशियाई विमान के मलबे की तलाश के लिए चलाया जा रहा अभियान आज भी जारी रहा, हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकला। हिंद महासागर में चलाए जा रहे अभियान में 10 विमान और आठ पोत लगे हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने समलैंगिक विवाह को सराहा

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 11:47

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने शनिवार को ब्रिटेन में समलैंगिक विवाह कानून लागू किए जाने की सराहना की। इस सप्ताहांत से ब्रिटेन में समलैंगिक विवाह कानूनी रूप से मान्य होगा।

मलेशियाई लापता विमान: नई वस्तुएं दिखने के बाद खोज अभियान तेज

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 10:09

मलेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की तलाश के लिए चलाए रहे अभियान के क्रम में चीन के विमान ने हिंद महासागर के नए इलाके में नयी वस्तुओं का पता लगाया है। इसके बाद खोज अभियान को और तेज कर दिया गया।

रूस को अलग-थलग करने के प्रयासों में जुटा अमेरिका

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 10:02

रूस को अलग थलग करने के कूटनीतिक प्रयासों के तहत अमेरिका अन्य देशों के साथ ही भारत और चीन से बात कर रहा है लेकिन उसने अभी तक इन देशों से कोई प्रतिबंध लगाने के लिए नहीं कहा है।