`आप` के योगेंद्र यादव ने मोदी को बधाई दी

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 13:26

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत दिलाने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

नरेंद्र भाई की लोकप्रियता से मिली जीत : उमा भारती

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 13:21

झांसी लोकसभा सीट से जीत की ओर बढ़ रही भाजपा उम्मीदवार और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिल रही भारी जीत को कांग्रेस नीत संप्रग सरकार से जनता का मोहभंग और घोर नाराजगी का परिणाम बताया।

करारी शिकस्‍त के बाद कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 13:16

राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को सन्नाटा पसरा है। सुबह देशभर में मतगणना शुरू होने के बाद आ रहे रुझानों में पार्टी के खिलाफ भारी जनादेश देखा जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के कार्यालय में संजय झा और राजीव शुक्ला जैसे कुछ प्रवक्ता ही मौजूद हैं। पार्टी के ज्यादातर नेता कार्यालय से गायब हैं।

भारतीय चुनाव को गूगल के डूडल का सलाम

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 13:08

गूगल के डूडल ने देश की 16वीं लोकसभा के लिए हुए मतदान की मतगणना के दिन भारतीय लोकसभा चुनाव को सलाम किया है।

BJP के शानदार प्रदर्शन पर बोले मोदी-यह भारत की जीत है

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 14:03

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि यह भारत की जीत है। रुझानों में भाजपा गठबंधन 325 सीटों पर आगे चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा अपने दम पर 272 सीट पर जीत दर्ज कर लेगी।

अल्पसंख्यकों को ध्यान में रखें मोदी : सैयद बुखारी

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 12:24

दिल्ली के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में अगली सरकार बनाने जा रही है, जिससे देश को सांप्रदायिकता का सामना करना पड़ सकता है।

`आप` ने कहा, आम चुनाव से मिली सीख

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 12:15

आम आदमी पार्टी (आप) की शुरुआती उपलब्धियों पर देखे गए अतिउत्साह से उलट शुक्रवार को कार्यालय पर शांत और चिंतनशील माहौल देखा गया।

मोदी के लिए SPG की टीम गांधीनगर रवाना

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 12:01

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सुरक्षा देने के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम गांधीनगर रवाना हो गई है। मोदी वाराणसी और वडोदरा दोनों जगहों से चुनाव जीत गए हैं। मोदी के चुनाव जीतते ही एसपीजी की टीम शुक्रवार को गांधीनगर के लिए रवाना हो गई। मोदी इस समय गांधीनगर में मौजूद हैं। मोदी अपनी मां से मिलने जाने वाले हैं। इसके अलावा उनका आज रोडशो करने का भी कार्यक्रम है।

कांग्रस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका को तैयार: सिंघवी

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 12:00

लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझान में कांग्रेस की भारी पराजय के आसार के बीच पार्टी ने आज स्वीकार किया कि उसका प्रदर्शन निराशजनक नजर आ रहा है और कहा कि वे जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं ।

यूपीए की स्थिति कल्पना से अधिक बुरी : उमर

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 11:53

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सीटें घटने के जो संकेत आ रहे हैं, वे कल्पनाओं से कहीं अधिक खराब हैं।