लोकसभा चुनाव 2014: सांतवें चरण के लिए 89 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

लोकसभा चुनाव 2014: सांतवें चरण के लिए 89 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचारज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली/लखनऊ : लोकसभा चुनावों के तहत सातवें चरण के लिए 89 सीटों पर सोमवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। गौर हो कि सांतवें चरण का चुनाव 30 अप्रैल को होगा।

इस चरण में गुजरात की 26 सीटें, आंध्र प्रदेश की 17, बिहार की सात, जम्‍मू कश्‍मीर की एक, पंजाब की 13, उत्‍तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 9, दादर और नागर हवेली की 1 और दमन-दीव की एक सीट पर चुनाव होंगे।

गौर हो कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तहत 30 अप्रैल को 14 सीटों पर मतदान होगा, जहां प्रचार का शोर सोमवार शाम को थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गज पूरी ताकत झोंकेंगे। इस चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और बाराबंकी सीटें शामिल हैं।

प्रचार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में रोड शो करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं लखनऊ से उम्मीदवार राजनाथ सिंह यहां जनसभाएं और रोड शो करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ललितपुर में जनसभा करेंगे। इस चरण में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा नेता उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी, कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल, जितिन प्रसाद, पी.एल. पुनिया, फिल्म अभिनेता एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जावेद जाफरी जैसे दिग्गजों के साथ कुल 233 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

इस चरण में कुल 2.25 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.30 करोड़ पुरुष और 1.09 करोड़ महिलाएं हैं। मतदान के लिए 25,380 बूथ बनाए गए हैं।
First Published: Monday, April 28, 2014, 11:08
First Published: Monday, April 28, 2014, 11:08
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?