जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले नबाम तुकी सीमा पर स्थित संवेदनशील राज्य अरूणाचल प्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री बने हैं। वह दूसरी बार इस पद पर आसीन हुए हैं।
अरूणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल (पीपीए) और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। बोरदुमसा-दियूं विधानसभा क्षेत्र में पीपीए के निख कामिन ने वर्तमान कांग्रेस विधायक सी सी सिंगफो को 1328 मतों से हराया।
देश भर में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने 60 सदस्यीय अरूणाचल प्रदेश विधानसभा में 35 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया और दोबारा सत्ता में आ गयी। अब तक घोषित नतीजों में कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं, जिनमें 11 निर्विरोध जीते हैं।
अरुणाचल प्रदेश में 49 राज्य विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतगणना शुरू हो चुकी है।
अरुणाचल प्रदेश में 49 राज्य विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतगणना होगी। मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गौर हो कि यहां पर इस राज्य में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था।
अरूणाचल प्रदेश में शनिवार को 34 मतदान केंद्रों पर कराए गए पुनर्मतदान में 70 फीसदी से अधिक वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग सूत्रों ने बताया कि पुनर्मतदान सुबह छह बजे शुरू हुआ और हिंसा की किसी घटना के बगैर दोपहर दो बजे संपन्न हो गया।
अरूणाचल प्रदेश के 37 मतदान केंद्रों पर 19 अप्रैल को दोबारा मतदान होगा जहां 9 अप्रैल को ईवीएम क्षतिग्रस्त किए जाने और अन्य चुनाव संबंधी हिंसा के कारण मतदान रद्द कर दिया गया था । चु
अरूणाचल प्रदेश के लोहित जिले में चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक की मौत हो गई जबकि पूर्वी कामेंग जिले में एक अधिकारी पर हमला किया गया।
अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों और राज्य की 60 में से 49 लोकसभा सीटों के लिए तकरीबन 55 फीसदी मतदान हुआ। वहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभा सीटों में 49 सीटों के लिए मतदान बुधवार को शांतिपूर्वक शुरू हो गया। खबर लिखे जाने तक वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
देश के सबसे पूर्वोत्तर में बसे अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को 750,000 लोग एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे।
अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभाओं में से 49 सीटों के लिए एक साथ मतदान होगा। दोनों लोकसभा सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला है जहां कांग्रेस, भाजपा, राकांपा, पीपीए और निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
अरूणाचल में केवल 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं महिलाएं
अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में पारदर्शी सरकार और बुनियादी ढांचे के विकास का वादा किया है।
अरुणाचल प्रदेश में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले करीब 60 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में 152 उम्मीदवारों में से 91 करोड़पति है। इस चुनाव में औसत घोषित सम्पत्ति प्रति उम्मीदवार 6.30 करोड़ रूपये है जो 2009 के चुनाव में 3.51 करोड़ रूपये रही थी।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने दावा किया कि राज्य में कोई मोदी लहर नहीं है और 9 अप्रैल को राज्य में होने वाले लोकसभा और राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार विजय हासिल करेगी।
अरुणाचल प्रदेश में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के छह उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर सकते हैं, जिसके लिए कल होने वाली छंटनी में उनके नामांकन पत्र सही पाए जाने का इंतजार है।
अरुणाचल प्रदेश में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों की खातिर नामांकन के लिए दो दिन ही शेष होने के बीच कल तक कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नाम दाखिल किए।
आम चुनाव 2014