नवीन पटनायक ने जब राजनीति में कदम रखा था तो उन्हें एक नौसिखिये और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में अक्षम व्यक्ति के तौर पर देखा गया था, लेकिन अब वह लगातार चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक विधानसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत के बाद चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। बीजद के सूत्रों ने कहा कि पटनायक को आज सर्वसम्मति से बीजद विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
ओडिशा में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के राज्यपाल एससी जमीर के साथ राजभवन में मुलाकात के साथ नई विधानसभा गठन की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गयी।
ओडिशा में भारी जीत हासिल कर बीजू जनता दल ने लोकसभा चुनाव का रूख अपनी तरफ मोड़ लिया है। यहां बीजद ने 21 सीटों में से 20 सीट हासिल की हैं।
नरेन्द्र मोदी और सत्ता विरोधी लहर से अछूते नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल (बीजद) ने ओड़िशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में 117 सीटें अपने नाम कर लीं जबकि इसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और भाजपा क्रमश: 16 और 10 सीटें पाने में कामयाब रही।
बीजू जनता दल (बीजद) ने आज रात ओडिशा में लगातार रिकॉर्ड चौथी बार स्पष्ट बहुमत हासिल करके सत्ता हासिल की। बीजद ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 74 सीटों का जादुई आंकड़ा पार किया।
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) लोकसभा की 21 में से 18 और विधानसभा की 147 में से 70 सीटें जीत चुका है और 48 पर आगे चल रहा है। फिर से पटनायक की सरकार बननी तय है।
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद राजनीतिक रूप से संवेदनशील तटीय क्षेत्र में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद केंद्रपाडा जिला प्रशासन को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी जिससे जनसभाएं, रैलियां और विरोध-प्रदर्शन करने पर मनाही होगी।
ओडिशा में लोकसभा एवं विधानसभा के लिए एक साथ हुए दो चरणीय चुनावों में इस बार कुल 74 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया जबकि 2009 में पिछले आम चुनावों में 65.3 मतदाताओं ने मतदान किया था।
ओडिशा में लोकसभा की 11 सीटों और विधानसभा की 77 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण के चुनावों में आज 70 प्रतिशत मतदान हुआ।
उच्चतम न्यायालय द्वारा लिंग की तीसरी श्रेणी के तहत मान्यता मिलने के बाद उत्साहित किन्नरों ने गुरुवार को बड़ी संख्या में यहां मतदान किया।
बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों को राज्य में चुनाव में मात खानी होगी और बीजद राज्य में सरकार बनाएगी।
ओडिशा में गुरुवार को 10 लोकसभा सीटों और 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान में लोगों ने नक्सलियों के बहिष्कार की धमकी और तपती गर्मी के बीच उत्साह से हिस्सा लिया।
ओड़िशा में दस लोकसभा सीटों और 70 विधानसभा सीटों के लिये आज अपराह्न दो बजे तक करीब 45 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने यहां बताया कि सबसे अधिक 57 फीसदी मतदान आंगुल जिले में हुआ।
ओडिशा में पहले चरण के मतदान में लोकसभा की 10 सीटों और 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1.3 करोड़ मतदाता गुरुवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन ने मंगलवार को ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।
ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने कहा कि उसका 14 साल का कामकाज बहुत खराब रहा है और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, औद्योगिक मंदी एवं कृषि क्षेत्र की अनदेखी के कारण लोग उसे सत्ता से बाहर करने के पक्ष में हैं ।
ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जे के लिए काम करने का संकल्प लेते हुए भाजपा ने गुरुवार को छात्रों को ब्याज रहित रिण, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने, बेरोजगारों के लिए भत्ते सहित कई अन्य वादे किए।
इस बार पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे एवं नए मतदाता जहां भारतीय राजनीति के भविष्य को आकार देने के लिए तैयार हैं वहीं ओडिशा के जाजपुर जिले में एक साथ होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों ने भी कई नए चेहरों को मौका दिया है।
प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने ओडिशा में लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है और राज्य के कई हिस्सों में 10 अप्रैल को बंद का आह्वान किया है। एक नक्सली नेता ने मंगवार को जारी ऑडियो क्लिप में यह संदेश दिया है।
आम चुनाव 2014