तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने रविवार को राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से यहां पर मुलाकात की।
तेलंगाना राष्ट्र समिति के नवनिर्वाचित विधायकों ने आज पार्टी प्रमुख के सी चन्द्रशेखर राव को विधानसभा में अपना नेता चुना।
विभाजन के बाद बने नए आंध्रप्रदेश में कई राजनीतिक दिग्गजों ने हाल के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा में शानदार वापसी की है और उनका लंबा राजनीतिक वनवास खत्म हुआ है।
कभी मजबूत पकड़ रखने वाली कांग्रेस का नयी आंध्रप्रदेश विधानसभा में अब एक भी प्रतिनिधि नहीं होगा क्योंकि राज्य के विभाजन के आलोक में पार्टी के विरूद्ध तीव्र लहर में वह एक भी सीट नहीं जीत पाई।
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की अलगड्डा विधानसभा सीट पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाइएसआरसीपी) की दिवंगत उम्मीदवार भूमा शोभा नागी रेड्डी को जीत मिली है।
आंध्र प्रदेश को विभाजित कर पृथक राज्य तेलंगाना गठित करने के फैसले से कांग्रेस पार्टी को कोई फायदा दोनों राज्यों की विधानसभा चुनाव में नहीं मिल पाया है, तथा तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और तेलूगु देशम पार्टी (तेदेपा) अकेले दम पर बहुमत हासिल कर क्रमश: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं।
अविभाजित आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 42 और विधानसभा की 294 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतों की गिनती होगी जहां विभाजन के बाद तेलंगाना और सीमांध्र में नई सरकारें बनेंगी।
आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के आठवें चरण के मतदान दौरान राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा और झड़प में 20 लोग घायल हो गए। प्रकासम जिले के पाराचुर में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हुए।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाईएस जगमोहन रेड्डी ने बुधवार को अपनी मां एवं पार्टी की मानद अक्ष्यक्ष वाईएस विजयम्मा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में मतदान किया।
आंध्र प्रदेश में सीमांध्र क्षेत्र की 25 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 175 सीटों के लिए बुधवार को चल रहे मतदान के दौरान झड़प की सूचना मिली है।
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि सत्ता में आने पर तेदेपा और भाजपा सीमांध्र क्षेत्र को विकसित करेंगे और उसे ‘स्वर्ण आंध्र’ बना देंगे।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल.नरसिह्मन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल और पुलिस महानिदेशक बी.प्रसाद राव ने बुधवार को मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्यपाल और उनकी पत्नी विमला नरसिम्ह्न ने राजभवन के नजदीकी मतदान केंद्र पर वोट डाला।
जय सम्यैकांध्र पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा, कांग्रेस, तेदेपा सहित वाईएसआर कांग्रेस की आलोचना की और लोगों से इन्हें मत नहीं देने की अपील की।
आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में लोकसभा की 17 और विधानसभा की 119 सीटों पर बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। यहां करीब 72 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वाईएसआर कांग्रेस की नेता शर्मिला ने यहां कहा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के लिए कांग्रेस, तेदेपा और भाजपा मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान उन्होंने तीनों दलों पर हाथ मिलाकर राजनीति करने का आरोप लगाया।
जय समैख्यांध्र पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने यहां कहा कि उनकी पार्टी भारत के संविधान के अनुच्छेद तीन में संशोधन का प्रयास और आंध्र प्रदेश के विभाजन के केन्द्र के फैसले की समीक्षा करेगी।
कांग्रेस ने सीमान्ध्र के लिये चुनाव घोषणापत्र जारी किया। इसमें कृषि के लिये मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिये डिश कनेक्शन के साथ रंगीन टेलीविजन तथा सरकारी कालेजों के छात्रों के लिये मुफ्त में लैपटाप दिये जाने समेत अन्य वादे किये गये हैं।
भाजपा ने शुक्रवार को तेलंगाना क्षेत्र के लिए घोषणापत्र जारी किया जिसमें मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त लैपटाप, छात्राओं के लिए एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, पृथक कषि बजट जैसे वादे किये गए हैं।
आंध्र प्रदेश में तेदेपा और भाजपा के चुनावी गठबंधन में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। बताया जाता है कि तेदेपा ने भाजपा को छह विधानसभा सीटों के बदले एक लोकसभा सीट की पेशकश की है।
वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी की संपत्ति 343 करोड़ रुपये से अधिक की है लेकिन उनके पास अपना कोई वाहन नहीं है। जगन ने आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में पुलिवेंदुला विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दायर किया।
आम चुनाव 2014