झारखंड में 11 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान

रांची : झारखंड में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में रांची समेत छह लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 26.07 प्रतिशत मतदान हुआ। हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर भारी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है। राज्य के 85,18,979 मतदाता कुल 106 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इन सीटों के लिए मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था। मतदाता आज शाम चार बजे तक लोकसभा के उपाध्यक्ष, भाजपा के करिया मुंडा, कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा सहित कुल 106 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद कर देंगे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा जिसके लिए कुल 10,177 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जाजोरिया ने बताया कि विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के लिए जिलावार मतदान की गणना के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कोडरमा में सर्वाधिक 34.38 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि इन छह लोकसभा सीटों पर कुल 51 हजार मतदान कर्मी मतदान संपन्न कराने में जुटे हुए हैं। झारखंड में आज रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर, खूंटी (अनुसूचित जनजाति), हजारीबाग और चाईबासा (अनुसूचित जनजाति) सीटों पर मतदान हो रहा है। हजारीबाग में मतदान 10 अप्रैल को ही होना था लेकिन भाजपा के निवर्तमान सांसद यशवंत सिन्हा के अनुरोध पर रामनवमी के चलते वहां मतदान 17 अप्रैल को निर्धारित कर दिया गया था।

सुरक्षा बलों ने कल शाम हजारीबाग में आधा दर्जन आइईडी बरामद कर निष्क्रिय किये थे। आज बोकारो में गिरिडीह लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले झुमरा हिल्स के निकट ललपनिया में सीआरपीएफ के गश्ती दल के मार्ग में नक्सलियों ने दो बारूदी सुरंग विस्फोट किये जिसमें बल के चार जवान घायल हो गये।

आज छह सीटों के लिए कुल 106 उम्मीदवारों में मतदाता खूंटी में लोकसभा के उपाध्यक्ष भाजपा के करिया मुंडा के भाग्य का, रांची में कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का एवं हजारीबाग में भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा के भाग्य का फैसला करेंगे। सबकी नजरें रांची सीट पर हैं। यहां कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय का मुकाबला भाजपा के रामटहल चौधरी से है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, April 17, 2014, 13:41
First Published: Thursday, April 17, 2014, 13:41
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?