चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर कब्जा कर लोकसभा चुनाव में पहली जीत दर्ज कराई है। आप उम्मीदवार और अभिनेता से नेता बने भगवंत मान ने संगरूर में मीडिया से कहा कि उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अकाली दल के उम्मीदवार सुखदेव सिंह ढीढ़सा और निवर्तमान सांसद कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला पर अपराजेय बढ़त बनाई है।
आप पंजाब की तीन अन्य लोकसभा सीटों पर भी दोपहर तक बढ़त बनाए हुए थी। इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आप उम्मीदवार पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट सीटों पर आगे चल रहे हैं।
पटियाला से आप उम्मीदवार धर्मवीर गांधी, अकाली दल के दीपेंद्र ढिल्लों और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रणीत कौर (कांग्रेस) से आगे हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 16, 2014, 15:25