ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2014 के रुझानों की घोषणा के तुरंत बाद वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फोन कर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी को बधाई दी थी। रुझानों में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। भाजपा अकेले दम पर 272 का आंकड़ा पार कर सकती है।
लोकसभ चुनाव में आसन्न जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाइयों एवं पटाखे के साथ तैयार हैं।
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नहीं है, मोदी शनिवार को राजधानी पहुंचेंगे। चुनाव परिणामों पर अपडेट जानकारी के लिए कार्यालय पर बड़ा टेलीविजन लगाया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Friday, May 16, 2014, 11:33