मुंबई : मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरूपम ने हार के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए।
निरूपम ने कहा, ‘ईवीएम की प्रक्रिया अलोकतांत्रिक है और चुनाव आयोग को मशीन के परिचालन की जांच का आदेश देना चाहिए जो अब स्ट्रांगरूम्स में रखी हुई हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह सामान्य बात नहीं है और ईवीएम से छेड़छाड़ किए बिना यह संभव नहीं है।’
निरूपम ने कहा, ‘हम कांग्रेस के खिलाफ लोगों के गुस्से को समझ सकते हैं, परंतु जो लोग चुनाव लड़ रहे थे, उन्होंने भी इतनी संख्या के बारे में अनुमान नहीं लगाया था। महाराष्ट्र में कांग्रेस के सभी उम्मीवार एक या दो लाख मतों के अंतर से हारे। यह छेड़छाड़ के बगैर संभव नहीं हो सकता।’ (एजेंसी)
First Published: Sunday, May 18, 2014, 00:27