प्रतिबंध हटने के बाद लखनऊ पहुंचे अमित शाह

प्रतिबंध हटने के बाद लखनऊ पहुंचे अमित शाहलखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अमित शाह पर से निर्वाचन आयोग द्वारा पाबंदी हटाए जाने के बाद वह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे।

शाह के राजधानी पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जमकर स्वागत किया। राजधानी पहुंचे शाह भाजपाइयों की बैठकें ले रहे हैं। प्रमुख बैठकों में चुनाव प्रबंधन में लगे कार्यकर्ताओं के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को रिकार्ड तोड़ मतों से विजयी बनाने के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक रोड मैप भी तैयार की जाएगी। शाह भाजपा के पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुछ महत्‍वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगे।

मुजफ्फरनगर में चार अप्रैल को भाजपा की दो सभाओं में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में चुनाव आयोग ने शाह पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही आयोग ने उप्र में इनकी रैली और रोड शो पर प्रतिबंध लगाया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 18, 2014, 17:55
First Published: Friday, April 18, 2014, 17:55
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?