जेटली ने की आयकर छूट सीमा बढ़ाने की पैरवी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण जेटली ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाने की आज वकालत की। इसके अलावा उन्होंने लघु औद्योगिक इकाइयों के लिए उत्पाद शुल्क की सीमा बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को जल्द क्रियान्वित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में जो सुस्ती आई है उसका प्रभाव सभी पर पड़ा है। निवेश के माहौल को सुधारने के लिए उपभोक्ताओं के हाथों में अधिक पैसा देने की जरूरत है। जेटली ने सीमा क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा अनुदान फिर शुरू करने का सुझाव दिया। भारतीय क्षेत्र में बाड़ लगाए जाने की वजह से ये किसान अपनी कृषि भूमि गंवा रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 4, 2014, 22:19
First Published: Friday, April 4, 2014, 22:19
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?